Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 1114 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से कार्य निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 7:06:37

BTSC : इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 1114 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से कार्य निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 नवंबर तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों में से बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 फीसदी पद आरक्षित हैं।

अनारक्षित वर्ग - 444 पद
ईडब्ल्यूएस वर्ग - 111 पद
अनुसूचित जाति - 63 पद
अनुसूचित जनजाति - 13 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 70 पद
पिछड़ा वर्ग - 133 पद
पिछड़ा वर्ग (महिला) - 34 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राफ्ट्समैन सिविल/सर्वेयर/प्लम्बर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

ये है आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। पैमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
मिलेगा इतना वेतन

बिहार वर्क इंस्पेक्टर की जॉब पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-06 (संभावित) के आधार पर प्रति माह वेतन दिया जाता है। यदि इस लेवल की सैलरी की बात करें तो इसका बेसिक पे 35,400 से 1,12,400 तक होता है। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते भी मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
– वेबसाइट के होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद Work Inspector Application Form के लिंक पर जाना होगा।
– अगले पेज पर ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
– आवेदन करने के लिए फीस का भुगतान करें।
– आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology