न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : 702 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर सभी बातों की जानकारी मिलेगी यहां

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 7:33:53

BTSC : 702 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर सभी बातों की जानकारी मिलेगी यहां

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से जारी है। आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 702 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 281 पद अनारक्षित, 70 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 112 पद अनुसूचित जाति, 7 पद अनुसूचित जनजाति, 127 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 84 पद पिछड़ा वर्ग और 21 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड से 10+2 (जीव विज्ञान एक विषय के रूप में रहा हो) में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त संघ अथवा बिहार अथवा अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाईजिनिस्ट) में 2 वर्षीय डिप्लोमा तथा बिहार राज्य दंत परिषद् से निबंधित डेंटल हाइजिनिस्ट होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। यह अनारक्षित के लिए 37, अनारक्षित महिला के लिए 40, पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए 40 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS (पुरुष) को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/सभी श्रेणी की महिलाएं (बिहार निवासी) के लिए यह राशि 50 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

बीटीएससी डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया कुछ चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। इन सबमें खरा उतरने पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। पद का वेतनमान पे लेवल-4 के तहत है, जो 5200-20200 रुपए है। साथ ही ग्रेड पे 2400 रुपए भी शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- बीटीएससी डेंटल हाइजिनिस्ट ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?