न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : इन 53 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए इन बातों को जानना भी जरूरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से इनसेक्ट कलेक्टर के पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। बिहार कीट संग्रहकर्ता भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 6:05:52

BTSC : इन 53 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए इन बातों को जानना भी जरूरी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से इनसेक्ट कलेक्टर के पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। बिहार कीट संग्रहकर्ता भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मार्च है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस अभियान के तहत कुल 53 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अनारक्षित - 18 पद
ईडब्ल्यूएस - 05 पद
एससी - 10 पद
एसटी - 01 पद
ओबीसी - 11 पद
बीसी - 06 पद
बीसी महिला - 02 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं विज्ञान विषय से पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर होगी। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपए का भुगतान करना होगा। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों, पुरुष या महिला के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) के उम्मीदवारों को 150 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

कीट कलेक्टर के पद पर भर्ती के लिए इंटरमीडिएट (विज्ञान) स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा पास करनी होगी। चयन होने पर 5200 से 20200 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसमें ग्रेड पे 1800/- और वेतन का लेवल-1 तक होगा।

ऐसे करें आवेदन

- कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाना होगा।
- अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
- यहां एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी