न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : करना चाहते हैं 498 पदों के लिए आवेदन तो उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है अवसर

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने नर्सिंग ट्यूटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 6:20:15

BTSC : करना चाहते हैं 498 पदों के लिए आवेदन तो उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है अवसर

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने नर्सिंग ट्यूटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 1 अगस्त तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी तारीख तक किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में 498 पदों को भरना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास एम.एससी, बी.एससी नर्सिंग या इंडियन नर्सिंग काउंसिल, बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट अथवा नर्सिंग एजुकेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन से संबंधित डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त नर्सिंग क्षेत्र में कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पटना में होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा राज्य के बाहर से आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए का शुल्क तय किया गया है। बिहार राज्य के स्थायी निवासी जो अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से आते हैं, उनके लिए यह राशि 150 रुपए है। बिहार की स्थायी निवासी सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को भी 150 रुपए शुल्क देना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को वरीयता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-8 के अनुसार वेतनमान मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें।
- पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क ऑनलाइन भरें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फाइनल सबमिशन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी