न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSSC : बढ़ाए 10976 पद, अब 23175 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से फिर खुलेगी आवेदन विंडो

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सैकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में 10976 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं। अब इस भर्ती के तहत कुल 23175 पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 7:27:56

BSSC : बढ़ाए 10976 पद, अब 23175 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से फिर खुलेगी आवेदन विंडो

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सैकंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में 10976 अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं। अब इस भर्ती के तहत कुल 23175 पदों पर नियुक्ति होगी। आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2023 के तहत पहले 12199 पदों पर भर्ती निकाली थी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा एप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन की नई विंडो 15 अक्टूबर से 27 नवंबर तक खुली रहेगी। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल www.onlinebssc.com पर किया जा सकेगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल पदों में से 35% क्षैतिज आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया गया है, जिसके तहत 7394 पद सुरक्षित रहेंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए 10,142, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3212, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 219, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3974, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2562, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 767 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 229 पद शामिल किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कुछ पदों के लिए इंटर के साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है। आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 37 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एसी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए भी यह राशि 100 रुपए ही तय की गई है। आवेदन शुल्क 25 नवंबर तक जमा करना होगा।

ये है परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट से गुजरना होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (ऑब्जेक्टिव टाइप) पूछे जाएंगे, जो सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (कट-ऑफ) सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) के लिए 34%, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 32% निर्धारित हैं।

ऐसे करें आवेदन

- बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइटwww.onlinebssc.comपर जाएं।
- “इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पूरा विवरण प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन पोर्टल पर जाएं और अपने दिए गए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?