न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BSSC : 432 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती का एलान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 6:24:27

BSSC : 432 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती का एलान किया है। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह निर्धारित लास्ट डेट 5 नवंबर तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 432 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 150 पद, अनुसूचित जाति के लिए 102 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 9 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 80 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 45 पद, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 9 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 37 पद आरक्षित हैं। कुल पदों में से 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों का 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार आईटीआई प्रमाण पत्र, पॉलिटेक्निक प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं वे भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए हर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इसका मतलब है कि किसी को भी इसमें छूट नहीं मिलेगी। एप्लीकेशन फीस हर हाल में 3 नवंबर तक जमा करानी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। उनकी लिखित परीक्षा, प्रेक्टिकल एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। इनमें प्रदर्शन के आधार पर ही नियुक्ति होगी। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। वेतनमान की बात करें तो यह लेवल-4 (25500-81100) है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in/पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म चेक करें और इसके बाद अपनी फीस जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी