न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BSSC : विभिन्न विभागों में इन 3727 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें…

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (25 अगस्त)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 6:45:30

BSSC : विभिन्न विभागों में इन 3727 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें…

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सोमवार (25 अगस्त) से शुरू कर दी है। यह भर्ती प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/या www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 26 सितंबर है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 3727 पदों को भरा जाएगा। इनमें से सबसे अधिक 1138 रिक्तियां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में हैं, जबकि भवन निर्माण विभाग में 500 पद निर्धारित किए गए हैं। शेष पद बिहार सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों में कार्यालय सहायकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रखे गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना अनिवार्य है। यानी अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो। आयु सीमा की बात करें तो इसकी गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन की अनुमति है। अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट प्रदान की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 540 रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए भी यही राशि है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के केवल बिहार निवासी, दिव्यांग और राज्य की सभी वर्गों की महिलाओं के लिए यह राशि 135 रुपए निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे होगा चयन

चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न तीन विषयों से पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन के 40 तथा सामान्य गणित व सामान्य हिंदी के 30-30 अंक होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। यह परीक्षा मेरिट सूची तैयार करने का पहला चरण होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऐेसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.onlinebssc.comपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSSC Bihar Office Attendent Recruitment 2025 Apply Online लिंकपर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की एक फोटोकॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता