न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : पंचायत सचिव के 3532 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-कब तक भर सकते हैं फॉर्म

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग में लेवल-3 के पदों के अंतर्गत पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 5:11:37

बिहार : पंचायत सचिव के 3532 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-कब तक भर सकते हैं फॉर्म

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग में लेवल-3 के पदों के अंतर्गत पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 3532 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 1746 पद अनारक्षित हैं, जिसके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या में से 35 प्रतिशत यानी 1022 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

बता दें कि बिहार पंचायत सचिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली ‘द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा’ के माध्यम से किया जाना है। इस परीक्षा की अधिसूचना (सं.02/2023) के मुताबिक पंचायत सचिव के 3532 समेत बिहार सरकार के अन्य विज्ञापित विभागों में कुल 11098 पदों पर भर्ती की जानी है।

27 सितंबर से भरे जा रहे हैं फॉर्म

आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से ही चल रही है और उम्मीदवार 9 नवंबर 2023 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसी तिथि तक उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार 11 नवंबर तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 540 रुपए, सभी वर्गों की महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 135 रुपए और अन्य राज्य के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 540 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बिहार पंचायत सचिव भर्ती के साथ-साथ अन्य पदों वाले बीएसएससी इंटर लेवल एग्जाम 2023 में वे ही उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उनकी आयु 1 अगस्त 2023 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बिहार के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन आने पर एक से अधिक चरणों में प्रारंभिक परीक्षा होगी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
- फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?