न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSF : इन 3588 पदों पर होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें डिटेल

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 7:08:59

BSF : इन 3588 पदों पर होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें डिटेल

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3406 पद खाली हैं। इसमें से जनरल के लिए 1325, ईडब्ल्यूएस के लिए 318, ओबीसी के लिए 932, एससी के लिए 548 और एसटी के लिए 283 पद हैं। महिलाओं के लिए 182 पद रिक्त हैं। इसमें से जनरल के 76, ईडब्ल्यूएस के 14, ओबीसी के 50, एससी के 29 और एसटी के 13 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज शनिवार (26 जुलाई) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 24 अगस्त है। उम्मीदवारhttp://rectt.bsf.gov.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे कि कुक, वाशरमैन, बार्बर, स्वीपर, टेलर, प्लंबर, पेंटर आदि में आईटीआई सर्टिफिकेट या कार्यानुभव होना चाहिए। आयु 24 अगस्त 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी। महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी राहत दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना

सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। फिर संबंधित ट्रेड का टेस्ट होगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा। वेतनमान लेवल-3 के तहत 21700 से 69100 रुपए प्रति माह तक रहेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी भत्ते भी मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttp://rectt.bsf.gov.in/पर जाएं।
- होम पेज पर “Current Recruitment Opening” के सेक्शन में जाकर “कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन” विज्ञापन के ऑप्शन पर जाएं।
- अब “Apply Here” के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो हस्ताक्षर, सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को सही से भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?