न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC की ओर से AEDO के 935 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 7:10:19

BPSC की ओर से AEDO के 935 पदों पर होगी नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होने वाली है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर तक चलेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल 935 पदों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 374, ईडब्ल्यूएस के 93, एससी के 150, एसटी के 10, ओबीसी के 168, बीसी के 112 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 28 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण या समकक्ष होना जरूरी है। वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 37 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आयोग ने आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपए रखा है। बिहार की महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PWD) के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेंस) में भाग लेने का मौका मिलेगा। अंतिम चरण में साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा। इसके बाद चयन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के अंतर्गत 29200 से 92300 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.inपर जाएं।
- आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?