न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC की ओर से की जा रही बंपर भर्ती, मांगे स्पेशल टीचर के 7279 पदों के लिए आवेदन, देखें…

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विशेष विद्यालय शिक्षक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 6:48:13

BPSC की ओर से की जा रही बंपर भर्ती, मांगे स्पेशल टीचर के 7279 पदों के लिए आवेदन, देखें…

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विशेष विद्यालय शिक्षक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगी। आवेदन बीपीएससी की आधिरकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर करना होगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 19 जून को जारी किया गया।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के स्पेशल स्कूलों में 1 से 8वीं तक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। स्पेशल टीचर के कुल 7279 पदों पर भर्तियों के लिए बीपीएससी ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। कुल पदों में प्राथमिक विद्यालय (1 से 5वीं) के 5534 और उच्च प्राथमिक (6 से 8वीं) के कुल 1745 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 50 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कैंडिडेट के पास भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डीएलएड प्रमाणपत्र/डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदक का 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थी के पास भारतीय पुनर्वास परिषद का वैध सीआरआर नंबर होना चाहिए। साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

बिहार विशेष शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी और जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 3 वर्ष की छूट दी गई है। एससी व एसटी कैटेगरी को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, अनारक्षित, EWS व अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। SC/ST, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग (40% से अधिक विकलांगता) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आधार को पहचान पत्र के रूप में नहीं दिया है, उन्हें 200 रुपए की अतिरिक्त बायोमेट्रिक फीस भी देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर "स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- अब उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें।
- अब उम्मीदवार आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?