न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BLW : अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 7:27:48

BLW : अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार apprenticeblw.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 374 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 300 पद आईटीआई धारकों और 74 पद नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से जारी है और 5 अगस्त तक जारी रहेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स भर्ती में आवेदन करने वाले आईटीआई उम्मीदवारों के पास 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 15 साल रखी गई है। नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष, जबकि आईटीआई धारकों के लिए 24 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इनके अलावा अन्य सभी वर्गों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को रेलवे बोर्ड या श्रम मंत्रालय द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटapprenticeblw.inपर जाएं।
- इससे संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- जन्म प्रमाण पत्र सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सेव करके रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?