न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार तकनीकी सेवा आयोग कर रहा 1279 TI की भर्ती, इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार के नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में विभिन्न व्यवसायों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 4:41:07

बिहार तकनीकी सेवा आयोग कर रहा 1279 TI की भर्ती, इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार के नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में विभिन्न व्यवसायों के लिए व्यवसाय अनुदेशक (TI) के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने हाल ही इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार अलग-अलग ग्रुप में कुल 1279 व्यवसाय अनुदेशकों की भर्ती की जानी है।

इनमें अधिकतम रिक्तियों वाले तीन ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस और फिटर हैं, जिनके लिए क्रमश: 178, 166 व 159 पद विज्ञापित किए गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

18 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट, शुल्क की राशि की जानकारी नहीं दी

आवेदन प्रक्रिया मंगलवार (19 सितंबर) से शुरू होगी। एप्लीकेशन सबमिट करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। हालांकि BTSC ने फिलहाल शुल्क की राशि की जानकारी शेयर नहीं की है। यह भर्ती राज्य के सरकारी ITI संस्थानों के लिए है।

इस वेकेंसी के जरिए राज्य के ITI संस्थानों में वोकेशनल इंस्ट्रक्टर की विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती को राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत किया जा रहा है। सरकारी आईटीआई से उत्तीर्ण छात्रों के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। बिहार सरकार की तरफ से हाल ही में एससीवीटी की डिग्री प्राप्त छात्रों को मौका देने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत यह वेकेंसी निकाली गई है।

ये हो सकती है योग्यता

BTSC ने अभी योग्यता को लेकर भी कोई जानकारी साझा नहीं की। हालांकि आयोग की ओर से जुलाई-अगस्त में पूरी की गई एक अन्य भर्ती की अधिसूचना के मुताबिक आइटीआई ट्रेड इंस्ट्रक्टर पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण-पत्र या राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो और संबंधित कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव हो।

ये हो सकती है आयु सीमा

आयु सीमा निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से 40 वर्ष हो सकती है लेकिन राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में बिहार सरकार के लागू नियमों के अनुसार छूट दी जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार BTSC ITI इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?