न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, करीब 70 हजार पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी ने आज रविवार (5 नवंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 5:35:09

BPSC शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, करीब 70 हजार पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी ने आज रविवार (5 नवंबर) को बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर शुरू किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख 10 नवंबर, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, पंजीकरण और विलंब शुल्क की समय सीमा 17 नवंबर तथा ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर है।

ये है वेकेंसी डिटेल

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान शिक्षा विभाग, बिहार के तहत स्कूल शिक्षकों के 69706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कुल 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें से 16140 पद मिडिल स्कूल के लिए, 18877 पद सैकंडरी स्कूल के लिए और 18577 पद हायर सैकंडरी स्कूल के लिए हैं।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं बिहार से बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों (बिहार राज्य के मूल निवासी) को 200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर बाएं पैनल पर दिए गए 'अभी आवेदन करें' विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, "स्कूल शिक्षक/प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा" के लिए आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आपको पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल उत्पन्न करें।
- अब उसी विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और व्यक्तिगत जानकारी और योग्यता के बारे में विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
- निर्दिष्ट प्रारूप में अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- ऑनलाइन सिस्टम का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आखिरी में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड या भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट