न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BEL : प्रोबेशनरी इंजीनियर के इन 340 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा आकर्षक वेतन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 7:37:08

BEL : प्रोबेशनरी इंजीनियर के इन 340 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, चयन होने पर मिलेगा आकर्षक वेतन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया आज शुक्रवार (24 अक्टूबर) से ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर तक एप्लाई कर सकते हैं। चयनितों को सालाना करीब 13 लाख रुपए (CTC) का पैकेज मिलेगा।

ये है पोस्ट डिटेल

प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों में 139 पद अनारक्षित हैं। 34 पद ईडब्यूएस, 91 ओबीसी, 51 एससी, 25 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। E-II ग्रेड में इलेक्ट्रॉनिक्स के 175, मैकेनिकल के 109, कंप्यूटर साइंस के 42 और इलेक्ट्रिकल के 14 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/मैकेनिकल/कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सब्जेक्ट्स में बीई या बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट में फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिए। ऊपर दिए गए विषयों में AMIE/AMIETE/GIETE में फर्स्ट क्लास वाले कैंडिडेट भी एप्लाई करने के लिए योग्य हैं। ऊपर दी गई डिग्री/विषयों में पास क्लास वाले एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी एप्लाई करने के लिए योग्य हैं। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 से होगी। एससी व एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से होगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 35 फीसदी और एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 फीसदी हैं (सीबीटी व इंटरव्यू दोनों में अलग-अलग)। चयन सीबीटी व इंटरव्यू दोनों में परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट का वेटेज 85 मार्क्स और इंटरव्यू का 15 मार्क्स है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 120 मिनट का होता है जिसमें 125 सवाल होते हैं। हर गलत जवाब के लिए 1/4 नंबर काटा जाएगा। वेतन 40,000-3 फीसदी-1,40,000 रुपए, सीटीसी 13 लाख रुपए मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले BEL की ऑफिशियल वेबसाइटbel-india.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Recruitment वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?