न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BOM : 350 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, नौकरी लगने के बाद मिलेगा शानदार वेतन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने विभिन्न प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर को अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 7:27:35

BOM : 350 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, नौकरी लगने के बाद मिलेगा शानदार वेतन

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने विभिन्न प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर को अधिसूचना जारी की है। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या फिर बी टेक/बीई, एमएससी अथवा एमसीए की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 50 साल है। अधिकतम उम्र में उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है, जिस पर 180 जीएसटी (सूचना शुल्क) जोड़कर कुल 1180 रुपए बनता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन (PWBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जिस पर 18 रुपए जीएसटी जोड़कर कुल 118 रुपए जमा करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा। बैंक उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता को देखते हुए आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सकता है। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। साक्षात्कार में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजन को न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने होंगे। यदि एक से ज्यादा उम्मीदवार समान अंक (कट ऑफ) प्राप्त करते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयन के बात मिलने वाले वेतन की बात करें तो यह 64820 से लेकर 1,56,500 रुपए प्रति माह तक है।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटbankofmaharashtra.inपर जाएं।
- होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी