न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BOI : अपरेंटिस के 400 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर ये प्रमुख बातें जानें

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 6:58:45

BOI : अपरेंटिस के 400 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर ये प्रमुख बातें जानें

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अपरेंटिस के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीओआई भर्ती 2025 में 400 पद भरे जाने हैं। ये भर्तियां 15 राज्यों में विभिन्न जोन के लिए की जाएंगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि पर या उससे पहले बीओआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम सेbankofindia.co.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई। यह 15 मार्च तक चलेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार को 01.04.2021 और 01.01.2025 के बीच अपनी बैचलर की डिग्री उत्तीर्ण करनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 3 साल, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

एससी, एसटी और सभी महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए देने होंगे। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को यह राशि 400 रुपए और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें जनरल, फाईनेंस अवेयरनेस से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न और कंप्यूटर नॉलेज से 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। किसी विशेष राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को उस राज्य की किसी भी एक स्थानीय भाषा (आवेदन आमंत्रित करते समय निर्दिष्ट की जाने वाली) में दक्ष (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपरेंटिस के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटbankofindia.co.inपर जाएं।
- होमपेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
- एप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी