न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

APSC : इस प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में भरे जाएंगे जूनियर इंजीनियर के 80 पद, जल्द करें आवेदन

असम सरकार के लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए असम लोक सेवा आयोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:35:30

APSC : इस प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में भरे जाएंगे जूनियर इंजीनियर के 80 पद, जल्द करें आवेदन

असम सरकार के लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से 6 मई से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एप्लाई नहीं किया है, वे अब कोताही नहीं बरतें। वे 5 जून तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 80 जूनियर इंजीनियर पदों को भरना है। ये भर्तियां पब्लिक वर्क रोड डिपार्टमेंट एंड पब्लिक वर्कस के लिए होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

असम लोक सेवा आयोग द्वारा जारी PWD जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से मैकेनिकल ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी और अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 297.20 रुपए, एससी/एसटी/ओबीसी/एमओबीसी को 197.20 रुपए, बीपीएल को 47.20 रुपए तथा पीडब्ल्यूबीडी को 47.20 रुपए का भुगतान करना होगा।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 14000-60500 + GP 8700, पे बैंड-2 के वेतनमान पर रखा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- असम पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट apscrecruitment.in पर जाएं।
- यहां दिए गए APSC JE recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद यहां पर मांगी गई जानकारियां भरें।
- पूरी डिटेल्स देने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज सबमिट करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?