Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट : 1621 पदों के लिए उम्मीदवारों में होगी जोर-आजमाइश, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (APHC) ने 1600 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 6:52:05

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट : 1621 पदों के लिए उम्मीदवारों में होगी जोर-आजमाइश, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (APHC) ने 1600 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें ऑफिस सबऑर्डिनेट, टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट, कॉपीइस्ट, रिकॉर्ड असिस्टेंट, एग्जामिनर, फील्ड असिस्टेंट, ड्राइवर और दूसरे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 13 मई से शुरू होगा और 2 जून तक आधिकारिक वेबसाइट https://aphc.gov.in/recruitments पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 1621 पोस्ट भरी जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अंग्रेजी टाइपराइटिंग-हायर ग्रेड में ए.पी. सरकार टेक्निकल टेस्ट पास किया होना चाहिए और अंग्रेजी शॉर्ट हैंड-हायर ग्रेड या समकक्ष परीक्षा में ए.पी. सरकार टेक्निकल एग्जाम पास होना चाहिए। यदि उच्च ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार नहीं हैं, तो निम्न ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों पर विचार किया जा सकता है। उन्हें कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की आयु 01.07.2025 को 18 साल पूरी होनी चाहिए और 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 800 रुपए शुल्क तय किया गया है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर पाएंगे।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। इन सबमें प्रदर्शन के आधार पर ही चयन का फैसला किया जाएगा। कैंडिडेट्स को चयन के बाद 20,000–1,07,210 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://aphc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर APHC भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- अब लिंक पर आवेदन पत्र जमा करें।
- दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology