न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS नागपुर में जारी है इन 90 पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी शानदार सैलरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 4:56:26

AIIMS नागपुर में जारी है इन 90 पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी शानदार सैलरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 20 अक्टूबर से शुरू हो गए थे और एप्लाई करने की लास्ट डेट 18 नवंबर है। एम्स नागपुर में एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर प्रोफेसर के 90 पदों पर भर्ती होनी है।

ये है आयु सीमा

एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अंतिम तिथि के अनुसार 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी रहेगी।

ये है आवेदन शुल्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 500 रुपए रखा गया है। PwD श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ये है चयन प्रक्रिया

बायोडाटा के आधार पर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट-लिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने आवेदन में दिए गए विवरण के प्रमाण में सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इंटरव्यू नागपुर में ही होगा।

ऑफलाइन आवेदन भेजने का पता

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यकारी निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर-20, मिहान, नागपुर-441108 पर 25 नवंबर तक भेजना होगा।

ये मिलेगा वेतन

एम्स नागपुर में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लेवल 13 A1+ के मुताबिक 138300 रुपए से 209200 रुपए वेतन मिलेगा। सहायक प्रोफेसर पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 101500 रुपए से 167400 रुपए वेतन हर महीने मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?