न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIC : मैनेजमेंट ट्रेनी के 55 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों पर दें ध्यान

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति जनरलिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 6:36:28

AIC : मैनेजमेंट ट्रेनी के 55 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों पर दें ध्यान

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति जनरलिस्ट, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और बीमांकिक क्षेत्र में होगी। आवेदन प्रक्रिया जारी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 फरवरी है।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 55 है। जनरलिस्ट क्षेत्र में 30, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के लिए 20 और बीमांकिक के लिए 5 पद खाली हैं। जनरल के लिए 16, ओबीसी के लिए 19, एससी के 5 और ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद रिजर्व किए गए हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपए है। आवेदन करने से पहले अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जनरलिस्ट मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीमांकिक मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए इकोनॉमिक्स/बीमांकिक विज्ञान/ऑपरेशन रिसर्च/मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीटेक/बीई/एमई/एम टेक (कंप्यूटर साइंस या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी)/एमसीए वाले उम्मीदवार इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए एप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इंटरव्यू 50 अंक का होगा। एग्जाम में बहुविकल्पीय और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में चयनितों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर नियुक्ति के बाद 60000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्केल 1 ऑफिसर पद पर पोस्टिंग होने पर हर महीने 90000 रुपए तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेhttps://www.aicofindia.com/ पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIC Management Trainee MT Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट