न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAICLAS : 227 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ी लास्ट डेट, उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) की ओर से सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के पद पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 6:18:44

AAICLAS : 227 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ी लास्ट डेट, उम्मीदवार अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) की ओर से सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। यह भर्ती कुल 227 पदों की रिक्तियों के लिए जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हुई थी। तब आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 07 जुलाई कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा एससी व एसटी उम्मीदवारों ने कुल 55 प्रतिशत के साथ स्नातक उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों की आयु 01 जून 2025 के हिसाब से 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए निर्धारित है। अनुसूचित जाति व जनजाति, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों की पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी और फिर मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के बेसिस पर चयन होगा। चयन पहले सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के रूप में होगा। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सिक्योरिटी स्क्रीनर (सर्टिफाइड) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 30000 रुपए, दूसरे वर्ष 32000 रुपए और तीसरे वर्ष 34000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटaaiclas.aeroपर जाएं।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करने के लिए अपनी रजिस्टर्ड जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके फीस का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?