न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AAI : 976 पदों पर की जाएगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी एप्लिकेशन विंडो

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 6:42:59

AAI : 976 पदों पर की जाएगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से खुलेगी एप्लिकेशन विंडो

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू हो जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर 27 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 976 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) के लिए 11 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल) के लिए 199 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) के लिए 208 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए 527 पद और जूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के कुल 31 पदों पर भर्ती निकली है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर/इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही गेट परीक्षा का स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 सितंबर 2025 के अनुसार 27 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD), एएआई में एक वर्ष का सफलतापूर्वक प्रशिक्षु प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए GATE स्कोर आवश्यक है। केवल वही उम्मीदवार जो GATE 2023 या संबंधित परीक्षा में सफल हुए हैं, आगे बढ़ेंगे। GATE 2024 और 2025 पास उम्मीदवारों को भी एएआई के पोर्टल पर आवेदन पंजीकृत कराने के बाद चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपए से लेकर 1,40,000 रुपए प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइटaai.aeroपर लॉगिन करें।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता