न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAI : जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पदों पर होंगी नियुक्तियां, भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी यहां

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर वेकेंसी निकाली है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 490 पदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 5:59:10

AAI : जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पदों पर होंगी नियुक्तियां, भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी यहां

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर वेकेंसी निकाली है। इस वेकेंसी के माध्यम से कुल 490 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी, जो कि 1 मई तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एप्लाई कर सकेंगे। जारी सूचना के अनुसार कुल 490 पदों पर होने वाली यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर सहित अन्य शामिल हैं। इस वेकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री के साथ-साथ गेट परीक्षा पास होना चाहिए।

ये है पोस्ट डिटेल

जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) : 3
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल) : 90
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) : 106
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 278
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी) : 13

ये है आयु सीमा

एप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। हालांकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/प्रशिक्षुओं को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

GATE के माध्यम से AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:- GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.aai.aero/en/careers/recruitmentपर जाएं।
- होम पेज पर "Apply Online" बटन पर क्लिक करें।
- फिर "New User" पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और इसे सुरक्षित रखें।
- "Register" बटन पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और "Application Form" पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट