न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह या शाम के नाश्ते का बढ़ाना है स्वाद तो वेज कटलेट को बनाया जा सकता है डाइट का हिस्सा #Recipe

आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो वेज कटलेट बना सकते हैं। चाय या कॉफी के साथ वेज कटलेट से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 3:40:22

सुबह या शाम के नाश्ते का बढ़ाना है स्वाद तो वेज कटलेट को बनाया जा सकता है डाइट का हिस्सा #Recipe

आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो वेज कटलेट बना सकते हैं। चाय या कॉफी के साथ वेज कटलेट से स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। इस स्नैक को झटपट तैयार किया जा सकता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा खाने की चीज है। यह भारत के लगभग सभी हिस्सों में बहुत लोकप्रिय है और अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। इस डिश को मैश किए हुए आलू और सब्जियों के साथ बनाया जाता है। मसालों के साथ इसका स्वाद बहुत टेस्टी होता है। यह अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी होता है। अगर लग रही है थोड़ी सी भूख तो हमारे द्वारा बताए गए तरीके से फटाफट बनाएं यह लजीज डिश।

veg cutlet,veg cutlet ingredients,veg cutlet recipe,veg cutlet breakfast,veg cutlet snacks,veg cutlet delicious dish,veg cutlet home

सामग्री (Ingredients)

2 उबले हुए आलू
1/2 कप मटर
1/2 कप गाजर
1/2 कप फ्रेंच बिन्स
1/2 कप चुकंदर
10 से 12 लहसुन
3 चम्मच मैदा
1 प्याज
4 हरी मिर्च
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब
1/4 कप धनिया पत्ता
1 इंच बारीक कटी अदरक
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच निंबू रस
स्वादानुसार नमक

veg cutlet,veg cutlet ingredients,veg cutlet recipe,veg cutlet breakfast,veg cutlet snacks,veg cutlet delicious dish,veg cutlet home

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मटर, बिन्स, चुकंदर और गाजर को प्रेशर कुकर में अच्छे से पका लें।
- इसके लिए 1 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर एक सीटी लगा लें।
- दूसरी ओर गैस पर पैन रखकर उसमें थोड़ा सा तेल डालकर प्याज को भूनें।
- इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक-लहसुन भी थोड़ी देर तक भून लें।
- उबली हुईं सब्जियों को भी प्याज के साथ भून लें। इसमें मिर्च पाउडर, धनिया पत्ता, हल्दी और नमक मिक्स करके कुछ देर भून लें।
- इसमें अब ब्रेड क्रम्ब डालकर अच्छी तरह से सबको स्मैश कर लें।
- आखिर में निंबू का रस, धनिया पत्ता और गरम मसाला डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें। अब एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बना लें और पसंदीदा डिजाइन में तैयार कर लें।
- गैस पर एक कड़ाही में तलने जितना तेल गरम कर लें। अब डिजाइन में तैयार की टिक्की को सूखे मैदे से कोटेट कर लें और एक-एक कर हल्की आंच पर तल लें।
- इस तरह से सारी टिक्की पका लें और फिर वेज कटलेट तैयार हो जाएगा, जिसे आप सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम