न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार पर बाहर की मिठाई हो सकती है हानिकारक, घर में ही ऐसे बनाएं लजीज केसर मलाई लड्डू #Recipe

फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में मिठाइयों का बाजार गरम है। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के लिए भरपूर मिठाइयां खरीद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 4:18:08

त्योहार पर बाहर की मिठाई हो सकती है हानिकारक, घर में ही ऐसे बनाएं लजीज केसर मलाई लड्डू #Recipe

फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में मिठाइयों का बाजार गरम है। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के लिए भरपूर मिठाइयां खरीद रहे हैं। हालांकि इस समय मांग ज्यादा होने से कुछ जगहों पर मिलावटी सामग्रियों से भी मिठाइयां तैयार की जाती है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कई लोगों का भरोसा घर की बनी मिठाइयों पर ही होता है। आज हम घर में ही तैयार की जा सकने वाली स्वादिष्ट मिठाई केसर मलाई लड्डू की रेसिपी बताएंगे। इससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। तो फिर फटाफट तैयार करिए यह लजीज स्वीट डिश।

kesar malai laddu,kesar malai laddu ingredients,kesar malai laddu recipe,kesar malai laddu home,kesar malai laddu festival,kesar malai laddu sweet dish

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 400 ग्राम
मलाई – 200 ग्राम
चीनी पाउडर – 1 कप
केसर
मीठा पीला रंग – 1 चुटकी
काजू – 2 टेबल स्पून
पिस्ता बारीक कटे – 10
इलायची – 5

kesar malai laddu,kesar malai laddu ingredients,kesar malai laddu recipe,kesar malai laddu home,kesar malai laddu festival,kesar malai laddu sweet dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही में मलाई डालकर चम्मच से चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक भून लें।
- जब मलाई पिघलकर थोड़ी सी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पनीर को कद्दूकस करके मिलाएं और चम्मच से चलाते हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह भूनें।
- मिश्रण के गाढ़ा होने पर केसर को एक टेबल स्पून दूध में घोलकर मिश्रण में मिला दें।
- लड्डुओं को पीला रंग देने के लिए इस मिश्रण में एक चुटकी मीठा पीला रंग भी डाल दें।
- ध्यान रखें इस मिश्रण को तब तक भूनें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और जब यह हल्का गरम हो जाए तो उसमें एक कप चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- इसके बाद कटे हुए काजू डालें। अब चमचे की मदद से इस मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह मिला दें।
- अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर उसके लड्डू बनाकर ट्रे में रखते जाएं।
- इसके बाद लड्डुओं के ऊपर काटे हुए पिस्ते और इलायची दाने लगा दें। तैयार है केसर मलाई लड्डू।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट

पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह

रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम