न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत के लिए बेहतरीन व्यंजन है फलाहारी आलू टिक्की, भर जाता है पेट, देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

इस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं। उनके लिए अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 4:09:08

व्रत के लिए बेहतरीन व्यंजन है फलाहारी आलू टिक्की, भर जाता है पेट, देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

इस समय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं। उनके लिए अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्रत करने वालों को निश्चित तौर पर पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं फलाहारी आलू टिक्की की। आम तौर पर लोग आलू-जीरा या फिर साबूदाना की खिचड़ी को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन आप चाहें तो स्वाद में बदलाव करने के लिए इस डिश पर भरोसा जता सकते हैं। यह कुछ नया भी हो जाएगा। स्ट्रीट फूड के तौर पर आलू की टिक्की हिट है। फलाहारी आलू टिक्की के लिए रेसिपी कुछ अलग होती है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख का अहसास भी नहीं होता है।

व्रत के लिए बेहतरीन व्यंजन है फलाहारी आलू टिक्की, भर जाता है पेट, देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

सामग्री (Ingredients)

आलू – 5-6
सिंघाड़ा आटा – 1 कटोरी
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – 1 कटोरी
कढ़ी पत्ते – 7-8
तेल – जरूरत के मुताबिक
सेंधा नमक – स्वादानुसार

व्रत के लिए बेहतरीन व्यंजन है फलाहारी आलू टिक्की, भर जाता है पेट, देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू को कुकर में डालकर उबाल लें। पानी में एक चुटकी सादा नमक भी डाल दें, जिससे आलू के छिलके आसानी से उतर सकें।
- जब तक आलू उबल रहे हैं, उसी दौरान हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें।
- कुकर में 2-3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और उबले आलू निकालकर उनके छिलके उतार लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में उबले आलू डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद मैश्ड आलू में सिंघाड़ा आटा डाल दें। इसमें कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और कढ़ी पत्ते डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद तैयार मसाले को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर हथेलियों की मदद से आलू टिकिया तैयार करते जाएं और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने को रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर सतह पर चारों ओर फैला दें।
- इसके बाद तैयार की गई टिकिया को एक-एक कर तवे में क्षमता के हिसाब से रखें और उन्हें सेकें।
- कुछ देर बाद टिकिया पलट दें और थोड़े से तेल का प्रयोग करें। टिकिया तब तक सेकना है जब तक कि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी आलू टिकिया सेक लें। इन्हें गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री