न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गजब होती है तिल मावा की गजक, इस स्वीट डिश से खुश हो जाएंगे घर के सभी सदस्य #Recipe

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में तिल की आवक भी खूब होती है। इसे विभिन्न व्यंजन तैयार करने में काम लिया जाता है। यह शरीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 4:23:30

गजब होती है तिल मावा की गजक, इस स्वीट डिश से खुश हो जाएंगे घर के सभी सदस्य #Recipe

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में तिल की आवक भी खूब होती है। इसे विभिन्न व्यंजन तैयार करने में काम लिया जाता है। यह शरीर में गरमी पैदा करते हैं। बाजार में तिल से बनी विभिन्न मिठाइयों की जमकर आवक होती है। तिल स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इनकी काफी डिमांड होती है। घर में भी इनकी कई रेसिपी तैयार की जा सकती है। आज हम आपको तिल मावा की गजक बनाना बताएंगे। वैसे तो यह डिश ज्यादातर त्योहार के मौके पर बनाई जाती है, लेकिन आप इसे आम दिनों में भी आजमा सकते हैं। इसे कुछ दिन के लिए स्टोर भी किया जा सकता है। ये खराब नहीं होती।

गजब होती है तिल मावा की गजक, इस स्वीट डिश से खुश हो जाएंगे घर के सभी सदस्य #Recipe

सामग्री (Ingredients)

मावा - 250 ग्राम
तिल - 1 कप
चीनी का बूरा - 200 ग्राम
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काजू/पिस्ता - 4-5 (बारीक कटे)

गजब होती है तिल मावा की गजक, इस स्वीट डिश से खुश हो जाएंगे घर के सभी सदस्य #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले तिल को कड़ाही में डालकर आंच पर चढ़ाएं। चमचे से तिल को चलाते हुए बेहद हल्का भूरा होने तक भून लें।
- ध्यान दें कि अच्छे से भुन जाने के बाद तिल थोड़े फूले-फूले लगेंगे। अब तिल को एक साफ सूखी प्लेट में निकाल लें।
- कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर पिघला लें और इसमें खोया (मावा) को तोड़कर अच्छे से डाल लें।
- अब हल्की आंच पर इस चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये हल्का गुलाबी नहीं होने लगता है।
- जब ये अच्छे से भून जाए तब इसमें चीनी का बूरा डालकर तब तक चमचे से चलाते हुए मिलाएं जब तक चीनी और खोया अच्छे से पिघलकर मिक्स न हो जाएं।
- अब इसमें ऊपर से भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसे चमचे से लगातार चलाते हुए कम से कम दो मिनट तक मद्धम आंच पर पकाएं।
- अब आंच बंद कर दें और इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें। अब एक थाली में घी लगाकर थाली को चिकना कर लें।
- इसके बाद कुछ हद तक ठंडे हो चुके मिक्सचर को थाली में डालकर अच्छे से फैला लें।
- चाहें तो बेलन पर थोड़ा सा घी लगाकर हल्के हाथ से इस मिश्रण को बेल लें ताकि ये एकसार हो जाए।
- इसके बाद कतरे हुए मेवे ऊपर से लगाकर इसे गार्निश करें। हल्के हाथ से इन मेवों को मिश्रण में दबा दें।
- अब इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए। तैयार है तिल की गजक।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'

शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा