न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुकिंग में नहीं हैं मास्टर, फिर भी तिल का हलवा बनाने में नहीं आएगा ज्यादा जोर, ऐसे बनाएं #Recipe

आम तौर पर मकर संक्रांति के अवसर पर तिल खाना काफी शुभ माना जाता है। वैसे भी सर्दियों में तिल बहुत फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 4:41:34

कुकिंग में नहीं हैं मास्टर, फिर भी तिल का हलवा बनाने में नहीं आएगा ज्यादा जोर, ऐसे बनाएं #Recipe

आम तौर पर मकर संक्रांति के अवसर पर तिल खाना काफी शुभ माना जाता है। वैसे भी सर्दियों में तिल बहुत फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोग तिल के लड्डू बनाते हैं। बता दें कि आप तिल का हलवा भी बना सकते हैं। आप इससे सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। तिल का हलवा बनाना सरल है। आपको अगर बहुत ज्यादा कुकिंग नहीं आती है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर आप स्वादिष्ट तिल का हलवा तैयार कर सकते हैं। गुनगुनाती धूप में घर-परिवार के लोगों के साथ बैठकर इसका आनंद लें।

कुकिंग में नहीं हैं मास्टर, फिर भी तिल का हलवा बनाने में नहीं आएगा ज्यादा जोर, ऐसे बनाएं #Recipe

सामग्री (Ingredients)

सफेद तिल – 1 कटोरी
सूजी – 1 कटोरी
बादाम कटे – 1 टेबल स्पून
काजू कटे – 1 टेबल स्पून
अखरोट कटा – 1 टेबल स्पून
मखाने – 1/2 कटोरी
किशमिश – 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1/2 कटोरी
चीनी – स्वादानुसार

कुकिंग में नहीं हैं मास्टर, फिर भी तिल का हलवा बनाने में नहीं आएगा ज्यादा जोर, ऐसे बनाएं #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में गरम पानी लें और उसमें तिल को डालकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- इससे तिल अच्छी तरह से नरम हो जाएंगे। तय समय के बाद तिल को पानी से निकालें और मिक्सी की मदद से पीस लें।
- पिसे तिल को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम को धीमा करें और तिल का पेस्ट डालकर करछी की मदद से सूजी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब मिश्रण को चलाते हुए भूनें। इसे तब तक सेकना है जब तक कि तिल का कलर भी लाइट ब्राउन न होने लगे।
- इसके बाद मिश्रण में जरूरत के मुताबिक पानी डालें और चलाएं।
- सूजी और तिल के अच्छी तरह से पकने और गाढ़ा होने के बाद इसमें चीनी डालकर मिलाएं और 2 मिनट तक और पकाएं।
- फिर हलवे में इलायची पाउडर मिक्स कर दें। आखिर में कटे हुए काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश डालकर हलवे में मिक्स करें।
- 1 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है तिल का हलवा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा