शाम के समय कई लोग चाय का आनंद उठाते हैं और उन्हें इसके साथ स्नैक्स में कुछ मिल जाए तो क्या कहनें। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू पोहा कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं। इन कुरकुरे स्नैक्स का स्वाद चाय पीने का मजा और बढ़ा देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
उबले मैश्ड आलू - 5
पोहा - 5 बड़े चम्मच (बारीक पिसा हुआ)
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
![चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स में बनाए आलू पोहा कटलेट, मिनटों में होगा तैयार #Recipe poha aloo cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
चाट मसाला व नमक - स्वाद अनुसार
तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
- एक बाउल में आलू, पोहा, काली मिर्च, हरी मिर्च, धनिया, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण से अपनी मनपसंद शेप के कटलेट्स बनाएं।
- पैन में तेल गर्म करके कटलेट्स को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- अब इस पर चाट मसाला छिड़कर हरी चटनी व टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।