न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर पराठे के साथ बनाए ब्रेकफास्ट को स्वादिष्ट और सेहतमंद #Recipe

आज हम आपके लिए पनीर पराठे बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह ब्रेकफास्ट को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही सेहतमंद भी बनाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 8:24:06

पनीर पराठे के साथ बनाए ब्रेकफास्ट को स्वादिष्ट और सेहतमंद #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में ऐसे ब्रेकफास्ट की जरूरत होती हैं जो हैवी हो और अच्छे से डाइजेस्ट हो जाए। ब्रेकफास्ट से मिली एनर्जी से ही पूरे दिन चुस्त-दुरुस्त रह पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर पराठे बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह ब्रेकफास्ट को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही सेहतमंद भी बनाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

आटा - 2 कप
उबले आलू - 2
पनीर कद्दूकस - 1 कप
हरी मिर्च कटी - 3
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
हरा धनिया बारीक कटा - 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

पनीर पराठे के साथ बनाए ब्रेकफास्ट को स्वादिष्ट और सेहतमंद #Recipe

बनाने की विधि

पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पानी डालते हुए इसे गूंदें। ध्यान रखे की आटा मुलायम गूंद लें। अब आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर गीले कपड़े से ढंक दे। अब एक दूसरा बर्तन लें और उसमें कद्दूकस पनीर, आलू, धनियापत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, मिर्च, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस तरह पराठे में भरने के लिए आपका भरावन तैयार हो गया है।

अब आटे को लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंद लें। अब उसकी लोइयां बना लें। अब एक लोई को लें और उसे पहले रोटी की तरह गोल करें। इसके बाद उसके बीच में आप जिस तरह का पराठा खाना चाहते हैं उस हिसाब से भरावन रख दें। अब लोई को चारों तरफ से पैक कर दें। अब इसे हल्का चपटा कर दें और पलेथन का आटा लगाकर पनीर पराठे को हल्के हाथों से बेल लें। इससे बेलने के दौरान पराठे फटेंगे नहीं।

अब एक तवे को मीडियम आंच पर रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर पराठा डाल दें और उसे सेकें। जब पराठा एक तरफ से अच्छे से सिक जाए तो उस पर तेल लगा दें और पलट दें। अब दूसरी तरह से तेल लगाएं और पराठे को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। इसी तरह एक-एक कर सारे पराठे तैयार कर लें। ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट पनीर पराठा तैयार हो चुका है। इसे अचार, चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत