न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वादिष्ट स्नैक्स के रूप में बनाए स्पाइसी पनीर बॉल्स, कम झंझट में मिलेगा मजेदार स्वाद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए स्पाइसी पनीर बॉल्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 8:49:32

स्वादिष्ट स्नैक्स के रूप में बनाए स्पाइसी पनीर बॉल्स, कम झंझट में मिलेगा मजेदार स्वाद #Recipe

मानसून का सीजन जारी हैं और बरसात के चलते मौसम सुहाना बना हुआ हैं। ऐसे में चटपटे स्नैक्स की चाहत तो मन में आती ही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए स्पाइसी पनीर बॉल्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं। कम झंझट में आपको स्वादिष्ट और मजेदार स्नैक्स मिलेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम पनीर (Paneer)
- 1/4 कप कटी शिमला मिर्च (Capsicum)
- 1/2 कप चावल का आटा (Rice floor)
- 1/4 कप कटा हुआ प्याज (Onion)
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च (Green Chilli)
- 1/2 छोटे चम्मच चिली फ्लेक्स (Chilli flakes)
- 1/2 छोटे चम्मच ऑरेगैनो (Oregano)
- 1 चम्मच नींबू का रस (Lemon Juice)
- नमक (Salt)
- तेल (Oil)

paneer balls recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को ग्रेट कर लीजिए। आप चाहें तो पनीर को हाथों से मैश भी कर सकते हैं। अब इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, हरी मिर्च और बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें। आप इसमें अपने पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। अब इसमें ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डाल दें। साथ ही इसे चटपटा बनाने के लिए नींबू का रस डालें और इसे अच्छे से मिला लें। अब आप इसमें चावल का आटा और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें। इसके बाद इस मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।

अब दूसरी तरफ एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को फ्राई कर लें। ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम मीडियम रखते हुए बॉल्स को तलना है। आप स्पाइसी पनीर बॉल्स और मजेदार बनाने के लिए इसमें थोड़ा बेसन या सूजी भी मिक्स कर सकते हैं। साथ ही आप इसके मिश्रण में चाट मसाला भी डाल सकते हैं। गार्निश करने के लिए आप बॉल्स के ऊपर चीज ग्रेट कर सकते हैं। आप कुछ पनीर बॉल्स की बाद में सब्जी भी बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?