न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है प्याज का पराठा, किस भी वक्त बनाएं और खाएं #Recipe

प्याज का पराठा कभी भी बनाया जा सकता हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी इन्हें चाव से खाना पसंद करते हैं। परांठों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 1:15:35

मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है प्याज का पराठा, किस भी वक्त बनाएं और खाएं #Recipe

जब भी कभी परांठों की बात आती हैं तो मन में विचार आता हैं कि इन्हें सुबह ब्रेकफास्ट में ही बनाया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हैं, परांठों का सेवन कभी भी किया जा सकता हैं फिर चाहे लंच हो या डिनर। खासतौर से प्याज का पराठा कभी भी बनाया जा सकता हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी इन्हें चाव से खाना पसंद करते हैं। परांठों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

गेहूं आटा - 2 कप
प्याज कटा - 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1/4 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

onion paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लेकर उसके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छान लें। इसमें थोड़ा सा नमक और 1 टी स्पून तेल डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसे गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा स्मूद और सॉफ्ट गूंथना है। इसके बाद एक सूती गीले कपड़े से आटे को ढककर उसे 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमेंबारीक कटा प्याज डालें और 1 मिनट तक फ्राई कर लें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स करें और भूनें। प्याज जब हल्का गुलाबी हो जाए तो आंच बंद कर दें और प्याज में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, अजवाइन, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब पराठे का मिश्रण तैयार हो गया है।

अब आटा लें और उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बना लें। एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तक तवा गर्म हो रहा है उस बीच एक लोई लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेल लें। इसके बाद थोड़ी सी प्याज की स्टफिंग लेकर बीच में रखें और उसे चारों ओर से बंद कर गोल कर लें। अब इसे थोड़ा सा दबाएं और पराठे को बेल लें।

इस बीच तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। अब तवे पर बेला हुआ पराठा डालकर रोस्ट करें। कुछ देर बाद पराठा पलटे और उसके दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। पराठे को पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद प्लेट में पराठा उतार लें। इसी तरह सारी स्टफिंग के पराठे तैयार कर लें। स्वाद से भरपूर प्याज के पराठे सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम