न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार का पारंपरिक भोजन हैं लिट्टी-चोखा, जानें इसे बनाने का तरीका #Recipe

अगर आप भी कुछ पारंपरिक भोजन बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए बिहार का पारंपरिक भोजन लिट्टी-चोखा बनाने की रेसिपी। देशभर में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे बनाने में आपको करीब एक घंटे का समय लगेगा। दिल्ली में तो आपको कुछ ही दूरी पर इसके ठेले और दुकानें मिल जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Sep 2022 9:00:52

बिहार का पारंपरिक भोजन हैं लिट्टी-चोखा, जानें इसे बनाने का तरीका #Recipe

हमारा भारत देश बहुत बड़ा हैं जहां खानपान में भी बहुत विविधता देखने को मिलती हैं। यहां हर राज्य के अपने पारंपरिक व्यंजन हैं जो बेहद प्रसिद्द हैं। अगर आप भी कुछ पारंपरिक भोजन बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए बिहार का पारंपरिक भोजन लिट्टी-चोखा बनाने की रेसिपी। देशभर में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे बनाने में आपको करीब एक घंटे का समय लगेगा। दिल्ली में तो आपको कुछ ही दूरी पर इसके ठेले और दुकानें मिल जाती हैं। पारंपरिक भोजन के तौर पर लिट्टी-चोखा एक बेहतरीन विकल्प है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री

- 2 कप आटा
- 1/2 टीस्पून तेल
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- 2 टेबलस्पून घी

लिट्टी में भरने वाले मसाले की सामग्री

- 1 कप सत्तू
- 4-5 लहसुन, कद्दूकस किए हुए
- 1 टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1/2 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून अचार का मसाला
- नमक स्वादानुसार

चोखा बनाने की सामग्री

- 1 बैंगन, गोल वाला
- 2-3 आलू
- 2 टमाटर
- 2-3 कली लहसुन, बारीक कटी हुई
- 1 टुकड़ा अदरक, बारीक कटी हुई
- 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 टीस्पून हरा धनिया
- 1 नींबू
- 1 टेबलस्पून तेल
- नमक स्‍वादानुसार

litti chokha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

लिट्टी का आटा लगाने की विधि

आटे को छानकर बर्तन बॉउल में निकाल लें। अब इसमें घी और हल्‍का नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर आटे को गुनगुने पानी से नरम गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें।

लिट्‍टी का मसाला बनाने की विधि

सत्तू को एक बाउल में निकालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर अच्‍छी तरह मिला लें। अब इसमें हल्‍का सा पानी डालकर दरदरा मसाला बना लीजिए।

लिट्टी बनाने की विधि

गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें और इन लोइयों को हाथों की सहायता से कटोरी जैसा बना लें। अब इन कटोरियों में 1 से 2 चम्‍मच तैयार मसाला भरें और आटे को चारों ओर से उठा कर बंद करके गोल कर लोई बना लें। अब इस लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कर लें। अब एक लोहे के बर्तन में लकड़ी या कोयले को जलाकर आग बना लें और बनाई हुई लोइयों को इस आग में सेंक लें।

चोखा बनाने की विधि

बैंगन, आलू और टमाटर को भूनकर छील लें। अब एक बॉउल में डालकर इन्‍हें मैश कर लें और उसमें प्‍याज, मिर्च, धनिया पत्‍ता, नींबू, नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइए। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें लहसुन और अदरक को डालकर छौंक कर तैयार करें। इस छौंक को चोखे में मिलाएं। अब एक छोटे बाउल में चोखा निकालें और प्‍लेट में रखें। गरमागरम लिट्टी को बीच से तोड़कर घी में डुबोकर प्‍लेट में रखें। तैयार लिट्टी चोखा को गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम