न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुगंधित मसालों से भरपूर राजस्थानी गट्टे की सब्जी, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

सुगंधित मसालों से भरपूर राजस्थानी गट्टे की सब्जी का जायका किसी का भी दिल जीत सकता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 10:53:40

सुगंधित मसालों से भरपूर राजस्थानी गट्टे की सब्जी, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

राजस्थान की विशेषताओं में उसके खानपान का बड़ा महत्व हैं जिसका जायका एक बार चखने के बाद व्यक्ति जिंदगीभर नहीं भूलता हैं। राजस्थान के कई व्यंजन मशहूर हैं जिसमें से एक हैं यहां की गट्टे की सब्जी। सुगंधित मसालों से भरपूर राजस्थानी गट्टे की सब्जी का जायका किसी का भी दिल जीत सकता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम बेसन
- 2 चम्मच रिफाइंड ऑयल
- 20 ग्राम अदरक
- 2 चुटकी हींग
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच पिसी हुई हल्दी
- 2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 200 ग्राम दही
- 2 बड़े चम्मच घी
- 2 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 चम्मच जीरा
- 4 हरी मिर्च
- आवश्यकता अनुसार काली मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पाउडर

gatte ki sabzi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें। उसमें बेसन, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक चुटकी हींग मिलाएं। इसके बाद इसमें ढाई बड़े चम्मच घी डालें। इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें। अब हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण का आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे को बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग को बेलनाकार साइज में बेलना शुरू करें।

एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें और उसमें पानी गर्म करें। इसमें उबाल आने दें और इसमें बेसन के बनाए हुए रोल डालें। रोल्स को हल्का और मुलायम होने तक पकाएं। इसी तरह से सभी बचे हुए रोल को पका लें और फिर बर्नर को बंद कर दें। इन्हें हल्का ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लीजिए।

अब एक दूसरी कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और उसमें काली राई डालें। उन्हें चटकने तक भूनें। फिर जीरा डालें और उन्हें भूनें। इसके बाद तेल में हींग डालकर कुछ सेकेंड तक पकाएं। इस बीच अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को कढ़ाई में डालिए। फिर कढ़ाई में बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ हल्दी पाउडर डाल दीजिये। अदरक-लहसुन के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि उसकी महक न चली जाए। इसके बाद कढ़ाई में गरम मसाला, धनियां पाउडर और स्वादानुसार नमक डालिये। कढ़ाई में एक कप पानी डालिये और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दीजिये।

इस बीच दही को नरम होने तक फेंटें। कढ़ाई में दही डालिये और मसाले को दही में मिलाने के लिये चमचे से चला दीजिये। सुनिश्चित करें कि ग्रेवी पतली हो और लगभग 6-7 मिनट तक पकाएं। बेसन के रोल को छोटे टुकड़ों में काट लें। जब ग्रेवी की सतह पर तेल के धब्बे दिखाई देने लगे तो इसमें सारे कटे हुए रोल डाल कर कुछ देर पकाएं। इसे उबाल लें और आंच को कम कर दें। रोल्स को ग्रेवी में 5-10 मिनट के लिए पकने दें। अब गट्टे की सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती या चावल के साथ परोसिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान