न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में ट्राई करें बाजरा डोसा, सभी को पसंद आएगा स्वाद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए बाजरा डोसा बनाने की Recipe लेकर आए है जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 9:58:40

सर्दियों के दिनों में ट्राई करें बाजरा डोसा, सभी को पसंद आएगा स्वाद #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में अपने आहार में बाजरे को जरूर शामिल किया जाता हैं जिसकी तासीर गर्म होती हैं। ऐसे में बाजरे से बने व्यंजन में लोग रोटी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजरे का डोसा भी बनाया जा सकता हैं जो कि बेहतरीन स्वाद देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए बाजरा डोसा बनाने की Recipe लेकर आए है जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

बाजरा - 1 कप
मूंग - 1/2 कप
मेथी दाना - 2 टीस्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून
कसूरी मेथी - 1 टीस्पून
हरी मिर्च - 2
प्याज - 1 बारीक कटा
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
आमचूर पाउडर - 1/2 टीस्पून
हींग - एक चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - 1 टेबलस्पून
पानी - आवश्यकतानुसार

bajra dosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

बाजरे को अच्छे से धो लें। आपको मूंग की दाल को भी अच्छी तरह धोना है। बाजरे और मूंग की दाल को धोने के बाद इन्हें करीब 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आपको इसके अलावा मेथी दाने भी लेने हैं और मेथी के दोनों को भी भिगोकर अलग रख दें। अब इनका स्मूथ बैटर बनाएंगे।

स्मूथ बैटर बनाने के लिए ऊपर बताई गई सभी सामग्री को मिक्सर में अच्छे से ग्राइंड कर लेंगे। आप ग्राइंड करने के लिए ज़रूरत के अनुसार पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब स्वादानुसार नमक मिलाएंगे। अच्छे से मिक्स करने के बाद मसाले वाली बताई गई सभी सामग्री डालेंगे और इन्हें सही तरीके से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को फर्मेंट होने के लिए 5 से 6 घंटे के लिए रख दें।

अब एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें। बाजरे के डोसे का घोल एक बड़े चम्मच में लें और उसे तवे पर डालें। अब चम्मच की सहायता से ही इसे तवे पर अच्छे से फैला दें। डोसे के ऊपर बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें। तब तक पकाएं जब तक किनारे थोड़े उठने न लगें। अब डोसा को फ्लिप करें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सिकने तक तवे पर रहने दें। अब बाजरा डोसा को मेहमानों के लिए चटनी और सांभर के साथ सर्व करें। आप चाहें तो धनिये से गार्निश भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!