न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुहाने मौसम का मजा बढ़ाएगा स्वादिष्ट आलू बोंडा, चाय की चुस्कियों के साथ ले इसका मजा #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में बारिश के दिनों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अपनी इस लिस्ट में आप एक नाम और जोड़ सकते हैं और वो हैं आलू बोंडा जिसे वटाटा वड़ा के नाम से भी जाना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 12:09:05

सुहाने मौसम का मजा बढ़ाएगा स्वादिष्ट आलू बोंडा, चाय की चुस्कियों के साथ ले इसका मजा #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में बारिश के दिनों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अपनी इस लिस्ट में आप एक नाम और जोड़ सकते हैं और वो हैं आलू बोंडा जिसे वटाटा वड़ा के नाम से भी जाना जाता है। शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में इसका स्वाद लिया जा सकता हैं। अब इसे सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किया जाता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 2 कप बेसन
- 3 बड़ी चम्मच समक चावल का आटा
- जरूरत के अनुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच राई
- 7 कटा हुआ हरी मिर्च
- धनिये के पत्ते जरूरत के अनुसार कटा हुआ
- 4 उबला हुआ आलू
- जरूरत के अनुसार हल्दी
- 1 छोटी चम्मच चिली पाउडर
- 1 कप पानी
- चुटकीभर हींग
- 2 छोटी चम्मच सूरजमुखी का तेल
- 1 नींबू का रस

aloo bonda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

एक बाउल में उबले हुए आलू को ले और इसे अच्छी तरह से मैश करके एक तरफ अलग रख दें। एक पैन ले, पैन में तेल डाले और तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दे। गर्म तेल में हींग, सरसों, हरी मिर्च, नमक का तड़का लगाएं और इन सारे इनग्रेडिएंट्स को 2 मिनट तक पकाएं। अब इस पैन के मिश्रण में मैश किए हुए आलू को डालें। इसमें ऊपर से हल्दी पाउडर और कटा हुआ धनिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। अब इसमें एक चुटकी नमक डालकर इस पूरे मिश्रण को पूरी तरह से मिला लें। जब यह मिश्रण मिल जाए इनके छोटे-छोटे गोले बना ले, इन्हे वड़ा का आकार दे और एक तरफ अलग रख दें।

एक अलग बाउल में बेसन, चावल आटा, एक चम्मच नमक ले। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसमें ऊपर से पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। इसमें इतना पानी डालें ताकि बेसन का एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाए।ध्यान रखने वाली बात यह है कि बेसन को पानी में मिलाते समय इसमें गुठलीयां ना पड़े। अब इस मिश्रण में ऊपर से दो चम्मच गर्म तेल डालें और इन सब को अच्छी तरह से मिला ले। तेल डालने से वड़ा क्रिस्पी बनता है।

एक अलग पैन में तेल लेकर उसे अच्छी तरह से गर्म करें, तेल इतना ले जिसमें वड़ा पूरी तरह से डूब कर डीप फ्राई हो सके। बेसन के घोल में बनाए गए वड़ा को डुबाएं, इसे इतनी अच्छी तरह से डुबाना है ताकि पूरा वड़ा के ऊपर बेसन के घोल की एक परत चढ़ जाए।अब गरम तेल के पैन में वड़ा को डीप फ्राई करें, इसे तब तक फ्राई करना है जब तक वढ़ा का रंग बदलकर सुनहरा ना हो जाए। आपका क्रिस्पी स्वादिष्ट आलू बोंडा या वटाटा वड़ा तैयार है। इसे गरमा गरम अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान