न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंगन नहीं पसंद तो बनाए 'आलू का भरता', आपका दिल खुश कर देगा इसका स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए 'आलू का भरता' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपका दिल खुश कर देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 9:26:31

बैंगन नहीं पसंद तो बनाए 'आलू का भरता', आपका दिल खुश कर देगा इसका स्वाद #Recipe

जब भी कभी भरते की बात आती हैं तो मन में ख्याल सिर्फ बैंगन का आता हैं जिसे कुछ लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए 'आलू का भरता' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपका दिल खुश कर देगा। इसमें कम मेहनत के साथ बेहतरीन स्वाद मिलेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

आलू - 500 ग्राम उबले हुए
अमचूर पाउडर - 1 टीस्पून
गर्म मसाला पाउडर - 1 टीस्पून
चाट मसाला पाउडर - 1 टीस्पून
नमक - स्वाद अनुसार
हरी मिर्च - 2 से 3 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च - 2 से 3
जीरा - 1 टीस्पून
काली मिर्च - 1 टीस्पून
साबुत धनिया - 2 टीस्पून
प्याज - 2 मीडियम साइज की पतली स्लाइस में काट ले
हींग - चुटकीभर
तेल - एक चौथाई कप

aloo bharta recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

आलू का भरता बनाने के लिए सबसे पहले मसालों का पाउडर बना लें। इसके लिए एक पैन में जीरा, साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च और काली मिर्च को डालकर हल्का-हल्की खुशबू आने तक ड्राई रोस्ट कर लें। फिर गैस को बंद कर दें और मसालों को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब तक मसाले ठंडे हो रहे हैं, इतने उबले हुए आलू को मैश कर लें। आलू को बारीक मैश न करें बल्कि थोड़ा मोटा मैश करें जिससे आलू का भरता खाते वक्त आलू के चंक्स मुंह में आएं।

आलू को मैश करके एक साइड में रख लें। फिर मसालों के ठंडा होने के बाद इनको मिक्सी में डालकर दरदरा ग्राइंड कर लें। उसके बाद इस दरदरे पाउडर को मैश किए हुए आलू में डाल दें। फिर इसमें गर्म मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब भरते को पकाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग को एक साथ डालकर थोड़ा सा चटखने दें। उसके बाद इसमें प्याज डालकर लाइट गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

फिर इसमें आलू का मिक्सचर जिसमें आपने मसाले डालकर मिक्स करके रखे हैं वह डाल दें। उसको डालकर 4 से 5 मिनट के लिए पका लें। जब आलू अच्छी तरह से पक जाएं तो उसके बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। आपका स्वादिष्ट और आसान आलू का भरता तैयार है। इसको आप सर्विंग बाउल में निकालकर पराठे के साथ या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!