न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनर में बनाएं वेज सोया बिरयानी, खाते ही आपके पति के चेहरे पर आएगी मुस्कान #Recipe

प्रोटीन रिच सोया बिरयानी स्वाद से भी भरपूर होती है। इसे आप लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। सोया बिरयानी बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। नॉनवेज बिरयानी को पसंद करने वाले लोग भी सोया बिरयानी को काफी चाव से खाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jan 2023 3:54:03

डिनर में बनाएं वेज सोया बिरयानी, खाते ही आपके पति के चेहरे पर आएगी मुस्कान #Recipe

प्रोटीन रिच सोया बिरयानी स्वाद से भी भरपूर होती है। इसे आप लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। सोया बिरयानी बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। नॉनवेज बिरयानी को पसंद करने वाले लोग भी सोया बिरयानी को काफी चाव से खाते हैं। इसमें मटर, बींस, पनीर, मशरूम, गोभी जैसी सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको बनाना बेहद आसान है। आप इसे हमारे द्वारा बताए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं स्वाद से भरपूर प्रोटीन रिच सोया बिरयानी बनाने की आसान विधि...

soya biryani recipe in hindi,biryani recipe in hindi,soya recipe in hindi,recipe in hindi

सोया बिरयानी बनाने के लिए सामग्री

मैरिनेट के लिए

सोया चंक्स – 1 कप
दही गाढ़ा – 1 कप
आलू – 1
शिमला मिर्च – 1/2
प्याज – 1/2
गाजर – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
बिरयानी मसाला पाउडर – 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री

चावल – डेढ़ कप
तला प्याज – 3 चम्मच
बिरयानी मसाला पाउडर – 1/2 टी स्पून
पुदीना, धनिया पत्ती – 3-4 चम्मच
तेजपत्ता – 1
लौंग – 4-5
दालचीनी – 1 टुकड़ा
चक्रफूल – 1
इलायची – 4-5
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
बारीक कटा प्याज – 1
देसी घी – 3 चम्मच
नमक स्वादानुसार

soya biryani recipe in hindi,biryani recipe in hindi,soya recipe in hindi,recipe in hindi

सोया बिरयानी बनाने की विधि

- सोया बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी डालकर गर्म करें।
- उसमें सोया चंक्स डालें और उन्हें 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। जब सोया नरम हो जाए तो उन्हें निचोड़कर अलग रख दें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद दही में लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला पाउडर, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और फेंट लें।
- अब इस मिश्रण में भिगोए हुए सोया चंक्स, कटी गाजर, चौकोर कटी शिमला मिर्च, प्याज और कटे आलू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मेरिनेट होने देने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें।
- अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून घी डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें तेजपत्ता दालचीनी समेत सभी सूखे खड़े मसाले डालकर भूनें।
- जब मसालों में से खुशबू आने लग जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज डालकर भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर और भून लें।
- अब फ्रिज से मेरिनेटेड सोया निकालकर कुकर में डालें और सब्जियां डालकर अच्छे से फैला लें।
- इसके बाद भिगोए हुए चावल डालकर मसालेदार सोया पर फैला दें।
- ध्यान रहे कि चावल को पहले 20-25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें उसके बाद ही उपयोग करें।
- अब इस लेयर के ऊपर फ्राइड प्याज, बिरयानी मसाला पाउडर, धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक और 1 टी स्पून देसी घी छिड़क दें।
- अब परतों को डिस्टर्ब किए बिना सवा दो कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटियां आने तक बिरयानी को पका लें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। जब कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज हो जाए तो ढक्कन खोलकर प्लेट में सोया बिरयानी निकालें।
- अब बिरयानी को चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर