न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्योहार पर रसगुल्ले के रस में हो जाएं सराबोर, इस तरह से बनेगा मुलायम और स्पंजी #Recipe

रसगुल्ला जबरदस्त स्वीट डिश के रूप में पूरे देश में मशहूर है। सालों से चली आ रही इस परंपरागत मिठाई को लोग बड़े चाव से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 4:30:58

त्योहार पर रसगुल्ले के रस में हो जाएं सराबोर, इस तरह से बनेगा मुलायम और स्पंजी #Recipe

रसगुल्ला जबरदस्त स्वीट डिश के रूप में पूरे देश में मशहूर है। सालों से चली आ रही इस परंपरागत मिठाई को लोग बड़े चाव से खाते हैं। वे जब भी इसका स्वाद लेते हैं तो इसके रस में डूब जाते हैं। त्योहार या फिर खुशी का कोई भी अवसर हो आम तौर पर रसगुल्ला जरूर मिल जाता है। आजकल अधिकतर चीजें घर में बनाई जाने लगी है और रसगुल्ला भी इसका अपवाद नहीं है।

हालांकि रसगुल्ला अगर अंदर से सख्त और ड्राई रह जाए तो इसे खाने की इच्छा कम हो जाती है। जब तक यह मुलायम और स्पंजी न हो बात नहीं बनती। रसगुल्ले के अंदर तक रस जाए तब इसका स्वाद लाजवाब लगता है। हम आपको ऐसे ही स्वादिष्ट रसगुल्ले तैयार करने की विधि बता रहे हैं।

त्योहार पर रसगुल्ले के रस में हो जाएं सराबोर, इस तरह से बनेगा मुलायम और स्पंजी #Recipe

सामग्री (Ingredients)

1 लीटर दूध
2 टेबल स्पून नींबू का रस
250 ग्राम चीनी
1 लीटर पानी
1 टी स्पून कॉर्नफ्लोर
1 टी स्पून केवड़ा जल

त्योहार पर रसगुल्ले के रस में हो जाएं सराबोर, इस तरह से बनेगा मुलायम और स्पंजी #Recipe

छेना बनाने की विधि (Recipe)

- छेना बनाने के लिए मीडियम आंच पर कड़ाही में दूध डालकर रखें और इसे ढक दें।
- जब इसमें उबाल आ जाए और मलाई जम जाए तो इसे आंच से उतार लें।
- 1-2 मिनट तक दूध को चलाते हुए ठंडा कर लें। ऐसा करने से छेना नरम बनेगा।
- जब हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर थोड़ा सा चलाकर छोड़ दें। दूध ज्यादा देर तक फेंटना या कड़छी से हिलाना नहीं है।
- छेना फाड़ने के लिए नींबू का रस ज्यादा भी नहीं डालना चाहिए, नहीं तो यह सख्त बनता है।
- दूध फटने के बाद जब तक चमकदार थक्के न बन जाए तब तक इसे न हिलाएं।
- जब दूध के थक्के बढ़िया बन जाए तो इसे कड़छी से चलाकर बढ़िया छेना बना लें।
- छन्नी के ऊपर कपड़ा रखकर इसमें छेना डालकर छान लें.
- छेने की पोटली को ठंडे पानी में धो लें। ऐसा करने से छेना नरम बनेगा और नींबू की खटास निकल जाएगी।
- पानी से निकालने के बाद छेने की पोटली को दबा-दबाकर इसका पानी निकाल लें।
- इसके बाद पोटली को 30 मिनट के लिए लटकाकर रख दें ताकि इसका सारा पानी निथर जाए। बीच-बीच में इसका पानी निचोड़ते जाएं।
- इसके बाद एक कड़ाही या बर्तन में चीनी व पानी डालकर धीमी आंच पर रखें।

रसगुल्ले बनाने की विधि (Recipe)

- अब छेने को प्लेट पर रखें और 5-6 मिनट तक अच्छी तरह मसलते हुए छेने को गूंथें।
- छेना मसलते-मसलते इसमें चिकनाहट आ जाएगी। अब इसमें एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर मिला लें। फिर छेने को 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मसलें।
- एक लीटर दूध से बने छेने से 10 रसगुल्ले बनाए जा सकते हैं।
- तैयार छेने से 10 बराबर लोइयां तोड़ लें।
- एक भाग लेकर गोल-गोल करते हुए बॉल बना लें। इसी तरह सभी बॉल्स बना लें।
- चाशनी की आंच तेज कर दें ताकि इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए।
- उबाल आने पर इसमें एक-एक करके छेने की बॉल्स डाल दें।
- सारे रसगुल्ले डालने के बाद कड़ाही को ढककर 15 मिनट तक तेज आंच पर ही उबालना है।
- अगर चाशनी की आंच कम रखेंगे तो इसमें रसगुल्ले सख्त हो जाएंगे।
- 15 मिनट बाद चाशनी में एक चम्मच केवड़ा जल डाल लें। इससे रसगुल्ले में अच्छी सी खुशबू आएगी।
- आंच बंद करने के बाद 20 मिनट तक कड़ाही को ढककर रख दें।
- इसके बाद आप देखेंगे कि रसगुल्ले एकदम रुई जैसे मुलायम और स्पंजी बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत