न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है बेजोड़, आप भी सर्दियों में लें इसका पूरा लुत्फ #Recipe

सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें कोई भी खाने की चीज का स्वाद भी बढ़ जाता है। कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 3:35:27

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है बेजोड़, आप भी सर्दियों में लें इसका पूरा लुत्फ #Recipe

सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें कोई भी खाने की चीज का स्वाद भी बढ़ जाता है। कुछ चीजें तो ऐसी हैं जो खास तौर से इसी मौसम में सूट करती है। इस सीजन में सरसों का साग और मक्के की रोटी के क्या कहने। शरीर में गर्माहट लाने वाला सरसों का साग पौष्टिक होने के साथ मक्के की रोटी के साथ काफी लजीज लगता है। आप अगर सरसों का साग बनाना नहीं जानते हैं तो आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। हम आपको पंजाबी स्टाइल में बनने वाले सरसों के साग की रेसिपी बताएंगे जिसे आप लंच या डिनर किसी भी वक्त आजमा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता।

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है बेजोड़, आप भी सर्दियों में लें इसका पूरा लुत्फ #Recipe

सामग्री (Ingredients)

सरसों के पत्ते – 4-5 कप
पालक कटी – 4-5 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
अदरक कटा – 1 टेबल स्पून
लहसुन कटा – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
तेल – 1-2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग है बेजोड़, आप भी सर्दियों में लें इसका पूरा लुत्फ #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सरसों के पत्ते लेकर उन्हें अच्छे से धोकर उसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- इसके बाद पालक को धोकर उसके डंठल अलग करें और बारीक काट लें।
- अब एक गहरे तले वाली कड़ाही में पानी डालकर गरम करें।
- जब पानी उबलने लगे तो उसमें सरसों के पत्ते और पालक के पत्ते डालकर मिलाएं और सभी को 4-5 मिनट तक पकने दें।
- इस दौरान बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें। तय समय के बाद एक छलनी लें और उसकी मदद से सरसों के पत्तों और पालक पत्तों का सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- इसके तत्काल बाद सरसों, पालक को ठंडे पानी से दो बार धोकर अच्छी तरह से छान लें।
- पानी निथारने के बाद इन्हें कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- अब मिक्सर में आधा कप पानी और सरसों, पालक के पत्ते डालकर ग्राइंड कर पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- फिर बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर फ्राई करें। 30 सैकंड तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।
- जब प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें सरसों-पालक का पेस्ट डालकर मिक्स कर दें और 2 मिनट तक पकाएं।
- अब साग में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और सरसों साग को 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
- इस दौरान साग को बीच-बीच में चलाते भी रहें। सरसों का साग बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा