न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना की टिक्की : फटाफट तैयार हो जाता है यह स्नैक्स, हर मौसम में उठा सकते हैं लुत्फ #Recipe

साबूदाने से बने कई फू़ड आइटम्स काफी फेमस हैं फिर चाहे वो खिचड़ी हो या फिर टिक्की। साबूदाना टिक्की खाने का अलग ही मजा है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 3:46:31

साबूदाना की टिक्की : फटाफट तैयार हो जाता है यह स्नैक्स, हर मौसम में उठा सकते हैं लुत्फ #Recipe

साबूदाने से बने कई फू़ड आइटम्स काफी फेमस हैं फिर चाहे वो खिचड़ी हो या फिर टिक्की। साबूदाना टिक्की खाने का अलग ही मजा है। यह स्वाद से भरपूर परफेक्ट फू़ड डिश है। हर सीजन में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। जब भी भूख लगे ये एक बेहतरीन स्नैक्स है। खास बात ये है कि इसे सिर्फ 10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। गरमागरम साबूदाना टिक्की हर किसी को पसंद आती है। आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप इसे घर पर फटाफट तैयार कर सकते हैं। मेजबान हो या मेहमान दोनों इसके स्वाद में खो जाएंगे। यहां तक कि यह आलू की टिक्की को भी टक्कर देती है।

sabudana tikki,sabudana tikki ingredients,sabudana tikki recipe,sabudana tikki homemade,sabudana tikki delicious dish,sabudana tikki tasty

सामग्री (Ingredients)

साबूदाना भिगोये – 2 कप
आलू उबले – 2-3
मूंगफली भुनी – 1/2 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2-3
जीरा पाउडर – 3/4 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – फ्राई करने के लिए
नमक – स्वादानुसार

sabudana tikki,sabudana tikki ingredients,sabudana tikki recipe,sabudana tikki homemade,sabudana tikki delicious dish,sabudana tikki tasty

विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाना लें और उसे 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- जब साबूदाना अच्छी तरह से फूलकर नरम हो जाएं तो छलनी में डालकर अच्छी तरह से ड्रेन कर लें।
- जब साबूदाने का पानी अच्छे से निकल जाए तो उसे एक बड़ी बाउल में शिफ्ट कर लें।
- इस बीच आलू उबाल लें और उनके छिलके उतारकर मैश कर बाउल में डालकर साबूदाना और आलू को मिक्स कर लें।
- अब मूंगफली दाने सेक लें और उसके बाद उन्हें अच्छे से क्रश कर साबूदाना-आलू के मिश्रण में डालकर मिला दें।
- इसके बाद इस मिश्रण में कद्दूकस अदरक, कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, अमचूर और नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण को थोड़़ा-थोड़ा हथेलियों पर रखकर इसकी टिक्कियां बनाएं और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- जब सारी टिक्कियां तैयार हो जाएं तो एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे गरम करने के लिए रख दें।
- तवे पर थोड़ा तेल डालकर चारों और फैला दें और उस पर टिक्कियां रखकर रोस्ट करें।
- एक तरफ से सिकने के बाद टिक्कियों को पलटें और थोड़ा सा तेल लगाएं।
- जब साबूदाना टिक्की दोनों ओर से सुनहरी और कुरकरी हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारी साबूदाना टिक्की रोस्ट करें। आप चाहें तो साबूदाना टिक्की को डीप फ्राई भी कर सकते हैं। इसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम