Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चावल की खीर : नाम आते ही मुंह में घुल जाती है मिठास, पूरे देश की पसंद, यहां पढ़ें रेसिपी

खीर का नाम आते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। कई भारतीय मिठाइयों में से चावल की खीर भगवान का सबसे लोकप्रिय प्रसाद में ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 May 2021 12:39:22

चावल की खीर : नाम आते ही मुंह में घुल जाती है मिठास, पूरे देश की पसंद, यहां पढ़ें रेसिपी

खीर का नाम आते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। कई भारतीय मिठाइयों में से चावल की खीर भगवान का सबसे लोकप्रिय प्रसाद में से एक है। खीर की कई किस्में हैं और प्रत्येक पूजा, त्योहार या शादी के लिए एक या दूसरे को तैयार किया जाता है। चावल की खीर निस्संदेह खीर की रानी है! यह पूरे भारत में बनाई जाती है। दक्षिण भारत में पायल पायसम के रूप में जाना जाता है, यह शादियों में एक आवश्यक सेवा है। पेश है इसकी लजीज रेसिपी...


rice,rice kheer,kheer,festival kheer,Indian Recipe,food news in hindi एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 15 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

100 ग्राम (आधा कप) चावल
2 लीटर दूध
100 ग्राम (आधा कप) चीनी/ मिश्री
4 इलायची पिसी हुई
8 से 10 बादाम बारीक कटे
8 से 10 काजू बारीक कटे
एक बड़ी चम्मच चिरौंजी
7 से 8 मखाने कटे हुए
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल या नारियल का बुरादा
5 से 6 पत्ती केसर की (चाहें तो)
घी

सजावट के लिए

कटे हुए पिस्ता और बादाम से चावल की खीर को सजाकर सर्व करें।


rice,rice kheer,kheer,festival kheer,Indian Recipe,food news in hindi विधि

- सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धो लें। चावल का सारा पानी निकालकर इन्हें 5 मिनट के लिए एक छलनी में करके रख दें।

- अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें। फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें।

- खीर बनाने के बर्तन में दूध डालकर इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने को रख दें।

- दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं। ध्यान रखें चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं।


rice,rice kheer,kheer,festival kheer,Indian Recipe,food news in hindi - जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं।

- चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने , बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।

- जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें पिसी हुई इलायची और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

- चावल की खीर तैयार है। इसे गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं।

ध्यान दें :- अगर खीर में केसर का अच्छा रंग चाहते हैं तो आधा कटोरी हल्के गर्म दूध में केसर को भिगोकर रख दें। इसे पिसी हुई इलायची, केसर और किशमिश के साथ ही खीर में मिलाएं।

- काजू, बादाम को घी में हल्का-सा रोस्ट भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology