न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसमलाई : नाम सुनते ही आ जाता है मुंह में पानी, जुबां पर घुल जाती है शहद जैसी मिठास #Recipe

भारत में कई प्रकार की मिठाइयां तैयार की जाती है। हर जगह पर बनने वाली मिठाइयों की कुछ अलग खासियत होती है। कुछ मिठाइयां ऐसी है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 4:28:45

रसमलाई : नाम सुनते ही आ जाता है मुंह में पानी, जुबां पर घुल जाती है शहद जैसी मिठास #Recipe

भारत में कई प्रकार की मिठाइयां तैयार की जाती है। हर जगह पर बनने वाली मिठाइयों की कुछ अलग खासियत होती है। कुछ मिठाइयां ऐसी है जो हर हिंदुस्तानी के दिलो-दिमाग में बसी हुई है। इस लिस्ट में रसमलाई का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। वैसे तो यह बंगाल की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है, लेकिन इसका पूरे देश पर राज है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसका नाम सुनते ही या इसे देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। यह बहुत ही मुलायम और मीठी होती है। ताजे छेने से इसकी बॉल्स बनाकर इसे मलाई में भिगोया जाता है।

rasmalai,rasmalai recipe,rasmalai ingredients,sweet dish rasmalai,bengali dish,delicious rasmalai

सामग्री (Ingredients)

3 पीस रीठा (एक झाग देने वाला उत्पाद जिससे छेना फूलेगा)
5-6 कप गाय का दूध
2 कप चीनी
3-4 ग्राम टाटरी (खट्टा उत्पाद)
1/2 टी स्पून कॉर्नफ्लोर
1/2 टी स्पून मैदा
केसर की लड़ी

गार्निश करने के लिए

पिस्ता, हल्का उबला
बादाम, हल्का उबला
(बिना चीनी के कंडेन्सड मिल्क को 1 मिनट के लिए पकाए) रबड़ी

rasmalai,rasmalai recipe,rasmalai ingredients,sweet dish rasmalai,bengali dish,delicious rasmalai

विधि (Recipe)
- रीठा को खोलकर काट लें, इसके बीज निकाल लें और छीलकर गरम पानी में भिगो दें।
- इसी दौरान थोड़ा गरम पानी करके पिस्ता को ब्लांच कर लें। इन्हें कुछ देर उबाल लें। एक बार जब स्किन नरम और फूली हुई दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लें। इसे ठंडा करके इन्हें छीलें और स्लाइस कर लें।
- बादाम को भी ब्लांच करने के बाद छील लें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इनको भी स्लाइस कर लें।दूध को उबालकर छेना बनाएं। दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वह जले नहीं और न ही पैन में लगे। एक बार यह हो जाए तो इसे ठंडा होने दें।
- इसी दौरान चाशनी भी बना लें। एक पैन में बराबर मात्रा में पानी और चीनी डालें।
- जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो यह गाढ़ी हो जाएगी और गैस बंद कर दें।
- एक बार दूध ठंडा हो जाए तो 1 कप पानी में टाटरी मिक्स करके इसमें डालें।
- इसे धीरे से दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।
- जब दूध फट जाए तो इसमें बर्फ का ठंडा पानी डालें। इसके बाद किनारों से दूध को जमा करें।
- मलमल के कपड़े की मदद से इस दूध को छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें।
- इसका सारा पानी निकाल लें।
- छेना में कॉर्नफ्लोर और मैदा मिलाकर डो (गुंथा हुआ आटा) तैयार कर लें।
- इसकी छोटी बॉल्स बनाकर पतला कर लें।
- अब रसमलाई का सिरप बनाना है जिसमें रसमलाई को भिगोना है। एक कप से कम पानी मेंएक कप चीनी डालकर गरम करें। इस बार चाशनी पहले वाली चाशनी से ज्यादा गाढ़ी होगी।
- चाशनी में उबाल आने लगे तो 2 बड़े चम्मच रीठा पानी डालें।
- अब रसमलाई को आराम से चाशनी में डालें।
- इसे चलाएं नहीं। इससे रसमलाई टूट सकती है।
- एक बार जब झाग आने शुरू हो जाएं तो चम्मच से इसे हल्के से दबाएं। इससे झाग दब जाएंगे और रसमलाई ऊपर आ जाएगी।
- कुछ देर बाद इसमें थोड़ा सा उबला हुआ पानी डालें।
- जब सारे झाग बैठ जाए तो सभी रसमलाई को निकालने के बाद जो पहले चाशनी बनाई थी उसमें डाल दें।
- थोड़ा सा दूध गरम करें। इसे उबालना नहीं हैं। इसमें थोड़ा सा केसर डालें।
- सभी रसमलाई को चाशनी से निकालकर दूध में डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और निचोड़कर प्लेट में निकाल लें।
- रबड़ी पिस्ता और बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम