न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजमा मसाला के स्वाद में है ऐसा जादू कि करेगा बार-बार खाने का मन, नॉर्थ इंडिया में है काफी लोकप्रिय #Recipe

पंजाबी स्वाद से भरपूर राजमा मसाला के स्वाद में ऐसा जादू है कि एक बार खाने के बाद आप इसे फिर से आजमाना चाहेंगे। राजमा पोषण से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:41:27

राजमा मसाला के स्वाद में है ऐसा जादू कि करेगा बार-बार खाने का मन, नॉर्थ इंडिया में है काफी लोकप्रिय #Recipe

पंजाबी स्वाद से भरपूर राजमा मसाला के स्वाद में ऐसा जादू है कि एक बार खाने के बाद आप इसे फिर से आजमाना चाहेंगे। राजमा पोषण से भरपूर होता है। इससे बनने वाली सब्जी भी बेहद लजीज होती है। यह उत्तर भारत में खास तौर से पंजाब व दिल्ली में काफी लोकप्रिय है। आप भी अगर राजमा खाने के शौकीन हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। मसालों से भरपूर इस सब्जी को बनाने के लिए हम इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप लंच या डिनर में राजमा मसाला का मजा ले सकते हैं।

rajma masala,rajma masala ingredients,rajma masala recipe,rajma masala tasty,rajma masala delicious,rajma masala north india,rajma masala punjabi style

सामग्री (Ingredients)

राजमा – 1 कप
प्याज – 1
टमाटर प्यूरी – 2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
जीरा साबुत – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
घी – 1 टेबल स्पून
लौंग – 4-5
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
काली इलायची – 1
नमक – स्वादानुसार

rajma masala,rajma masala ingredients,rajma masala recipe,rajma masala tasty,rajma masala delicious,rajma masala north india,rajma masala punjabi style

विधि (Recipe)

- सबसे पहले राजमा को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद प्रेशर कुकर में जरुरत के मुताबिक पानी, तेजपत्ता, काली इलायची, भिगोया राजमा और 1 टी स्पून नमक डालकर कुक करें।
- कुकर की 6-7 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें। इसके बाद कुकर को अपने आप ठंडा होने दें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- घी जब पिघल जाए तो उसमें जीरा, दालचीनी, लौंग डालकर भूनें।
- कुछ देर इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सॉट करें। इसके साथ ही अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च भी डालें।
- जब प्याज का रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर पकने दें।
- इसे हिलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि प्यूरी गाढ़ी न हो जाए। ऐसा होने में लगभग 10 मिनट का वक्त लगेगा।
- प्यूरी जब घी छोड़ने लग जाए तो गैस की आंच धीमी कर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर मिक्स कर करछी से चलाएं।
- जब मसालों में से खुशबू आने लगे तो इसमें उबाला हुआ राजमा डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और कड़ाही को ढककर 15 मिनट तक राजमा पकने दें।
- तय समय के बाद ढक्कन हटाकर राजमा में कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया मिला दें।
- राजमा मसाला तैयार है। इसे नान, रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम