न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नं. 1 डीप फ्राई स्नेक्स हैं प्याज के पकौड़े, झटपट ऐसे तैयार करके मेहमानों के सामने सर्व करें

प्याज के पकौड़े आम तौर पर हर भारतीय घर में बनाए जाते हैं जो काफी लोगों के फेवरेट होते हैं। यह एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, इतना ही नहीं...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 12 May 2021 10:36:12

नं. 1 डीप फ्राई स्नेक्स हैं प्याज के पकौड़े, झटपट ऐसे तैयार करके मेहमानों के सामने सर्व करें

प्याज के पकौड़े आम तौर पर हर भारतीय घर में बनाए जाते हैं जो काफी लोगों के फेवरेट होते हैं। यह एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, इतना ही नहीं अचानक घर आए मेहमानों के सामने भी आप इन्हें झटपट तैयार करके सर्व कर सकते हैं। बारिश के मौसम में एक कप गर्म चाय के साथ प्याज के पकौड़ों का स्वाद ही दोगुना हो जाता है।

डीप फ्राई स्नेक्स की लिस्ट में नम्बर 1 पर आने वाले यह पकौड़े बनाने में भी बहुत आसान है। अगर आप भी आज शाम की चाय का मजा दुगना करने लिए प्याज के पकौड़े बनाना ट्राई करना चाहती है तो हम आपके लिए लाए हैं इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी। इनकी मदद से आप बेझिझक, बहुत आराम से घर पर चंद मिनटों में बना सकती हैं प्याज के पकोड़े।

pyaaz ke pakode,onion,onion recipe,street food,deep fry snacks,step by step recipe,food news in hindi

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 1 - 2
समय : 15 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

2 बड़े प्याज
एक कप बेसन
2 बड़ा चम्मच चावल का आटा
3-4 हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई
एक छोटा चम्मच चाट मसाला
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक (डेढ़ चम्मच नमक)
तलने के लिए तेल
आवश्यकतानुसार पानी

सर्व करने के लिए

आधी कटोरी मीठी चटनी / इमली की चटनी
आधी कटोरी धनिया की चटनी

pyaaz ke pakode,onion,onion recipe,street food,deep fry snacks,step by step recipe,food news in hindi

विधि

- हरी मिर्च के डंठल तोड़ लें और अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।

- प्याज को छीलकर धो लें और लंबा-पतला काट लें।

- अब एक कटोरे में कटी प्याज, चावल का आटा, बेसन, कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार करें। घोल न तो अधिक पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।

- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें।

- तेल गरम हुआ है या नहीं, परखने के लिए घोल की 1-2 बूंदे इसमें डालकर देखें। अगर यह पूरी तरह गरम हो गया है तो डाली गई घोल की बूंद तुरंत पक तेल के ऊपर आ जाएगी।

pyaaz ke pakode,onion,onion recipe,street food,deep fry snacks,step by step recipe,food news in hindi

- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच प्याज का घोल डालें। आप चाहें तो हाथ से भी पकौड़े डाल सकते हैं। अगर पहली बार बना रहे हैं तो चम्मच से ही डालें।

- इसी तरह 6-7 पकौड़े तेल में डालें।

- पकौड़े मध्यम-तेज आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इस प्रक्रिया में तकरीबन 8-9 मिनट का समय लगता है।

- पकौड़ों को कड़ाही से निकालकर किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए।

- इसी प्रकार से पूरे घोल से पकौड़े तल लें।

- पकौड़े तैयार हैं। इन्हें लाल या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स