न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लजीज पनीर टिक्का के लिए बाहर भटकने की कोई जरूरत नहीं, घर पर ही यूं करें तैयार #Recipe

पनीर की कई डिश हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। एक ऐसी ही डिश है पनीर टिक्का, जिसे सब पसंद करते हैं। पार्टी समारोह में आम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 3:44:00

लजीज पनीर टिक्का के लिए बाहर भटकने की कोई जरूरत नहीं, घर पर ही यूं करें तैयार #Recipe

पनीर की कई डिश हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। एक ऐसी ही डिश है पनीर टिक्का, जिसे सब पसंद करते हैं। पार्टी समारोह में आम तौर पर इसका इस्तेमाल स्टार्टर के तौर पर किया जाता है। यह कई तरह से तैयार होता है। लोग होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पर जाकर इसका लजीज स्वाद लेते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है। ऐसे में यह रेसिपी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहती है। इसे तंदूर में सेका जाता है, जिससे लोग इसे घर में बनाने से बचते हैं। हालांकि आप चाहें तो इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। हमारे द्वारा बताई गई इस रेसिपी को एक बार घर में जरूर ट्राई करें।

paneer tikka,paneer tikka ingredients,paneer tikka recipe,paneer tikka home,paneer tikka hotel,paneer tikka restaurant,paneer tikka spicy,paneer tikka dish,paneer tikka party

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 250 ग्राम
दही – 100 ग्राम (आधा कप)
मक्खन या घी - 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चुटकी
हरा धनिया बारीक कटा – 2 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 इंच टुकड़ा
शिमला मिर्च – 1
टमाटर – 2-3
प्याज – 1
नींबू – 1
नमक – स्वादानुसार

paneer tikka,paneer tikka ingredients,paneer tikka recipe,paneer tikka home,paneer tikka hotel,paneer tikka restaurant,paneer tikka spicy,paneer tikka dish,paneer tikka party

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में मोटा काट लें। इसे वर्गाकार काटना है।
- इसके बाद इसे मैरिनेट (मसालेदार) करने के लिए दही में अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब पनीर के टुकड़ों को दही में डालें और इसे अच्छी तरह से मैरिनेट करें।
- इसके बाद दही में ही लगभग आधा घंटे तक इसे लिपटा हुआ छोड़कर ढक्कन बंद कर दें।
- आधा घंटे बाद पनीर के अच्छे से मैरिनेट हो चुके टुकड़ों को दही से निकालें और इसे 2-3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब टमाटर लें और उसे पतला और गोल काट लें। फिर शिमला मिर्च के बीज निकालकर इसे पतले लंबे टुकड़ों में काट लें।
- प्याज के भी बड़े टुकड़े काटकर अलग कर लें। अब एक कड़ाही लें और इसमें बटर डालकर गर्म करें।
- जब बटर पिघल जाए तो इसमें पनीर के कुछ टुकड़े डालकर अच्छे से दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
- यही प्रक्रिया पनीर के बाकी टुकड़ों के साथ भी करें और गोल्डन फ्राई हो चुके सभी टुकड़ों को एक थाली में निकाल लें।
- अब आंच धीमी कर कड़ाही में बचे बटर में जीरा पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर बड़े चम्मच से चलाते रहें।
- इसमें शिमला मिर्च और प्याज डालें और फिर चलाएं। एक मिनट के लिए इसे ढंक दें ताकि अच्छे से पक जाए।
- इसमें पनीर के पहले फ्राई किए गए टुकड़े, टमाटर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें और 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- तैयार है पनीर टिक्का। इसे प्लेट में सजाकर हरे धनिया और नींबू से गार्निश करें। ऊपर से चाट मसाला डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम