Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाव भाजी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, घर में ऐसे बनाई जा सकती है ये टेस्टी डिश #Recipe

अक्सर देखा जाता है कि लोग घर में रोजाना लगभग एक जैसा खाना खाकर पक जाते हैं। ऐसे में वे बाहर जाकर चटपटा और मसालेदार

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 3:38:22

पाव भाजी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, घर में ऐसे बनाई जा सकती है ये टेस्टी डिश #Recipe

अक्सर देखा जाता है कि लोग घर में रोजाना लगभग एक जैसा खाना खाकर पक जाते हैं। ऐसे में वे बाहर जाकर चटपटा और मसालेदार खाना पसंद करते हैं। पाव भाजी एक ऐसी रेसिपी है, जिस पर अधिकतर खाने के शौकीन जान छिड़कते हैं। इसका टेस्ट सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सब खुश होकर खाते हैं। आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे स्वादिष्ट पाव भाजी का आनंद ले सकें। बच्चों को तो ये ज्यादा ही भाती है। इसमें आप कई सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारी सलाह है कि आप नॉर्मल ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन ब्रेड या पाव का इस्तेमाल करें।
pav bhaji,pav bhaji ingredients,pav bhaji recipe,pav bhaji homemade,pav bhaji delicious dish,pav bhaji spicy,pav bhaji home,pav bhaji stalls,pav सामग्री (Ingredients)

2 पैकेट पाव
1 कप बारीक कटा प्याज
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा कप बारीक कटी गाजर
आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच पाव भाजी मसाला
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच चाट मसाला
आधा कप टोमेटो प्यूरी या टमाटर का पेस्ट
5-6 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
आधा कप बारीक कटी या कद्दूकस की हुई लौकी
आधा कप शिमला मिर्च
2 उबले हुए आलू
बटर, देसी घी या मक्खन
स्वादानुसार नमक pav bhaji,pav bhaji ingredients,pav bhaji recipe,pav bhaji homemade,pav bhaji delicious dish,pav bhaji spicy,pav bhaji home,pav bhaji stalls,pav विधि (Recipe)

- सबसे पहले भाजी तैयार करें। भाजी बनाने के लिए एक कड़ाही या पैन को गैस पर रखें।
- मक्खन, बटर या देसी घी डाल कर गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालें।
- प्याज जब सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालकर भूनें।
- अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसमें लौकी, बारीक कटी गाजर और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसमें उबले हुए आलू भी मैश कर दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और पाव भाजी मसाला डालें।
- इसमें पानी डालें और पकने दें। चाहें तो गाजर और लौकी को पहले अलग पैन में उबाल सकते हैं।

- इससे भाजी जल्दी बनेगी। भाजी को बीच-बीच में चलाएं। इसमें गरम मसाला और चाट मसाला डालें और भाजी पक जाने पर गैस बंद कर दें।
- अब पाव के लिए तवे को गैस पर रखें। गरम तवे पर घी या मक्खन डालें।
- इसके बाद पाव को बीच में से काट कर तवे पर रख दें। आप चाहें तो इसके ऊपर चाट मसाला या पाव भाजी मसाला छिड़क सकते हैं।
- पाव को अच्छे से सेंक लें। गरम पाव के साथ भाजी सर्व करें।
- भाजी के ऊपर बारीक कटा प्याज-टमाटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटा हरा धनिया सजा सकते हैं।
- इसके ऊपर नींबू का रस भी डालें। इसके साथ चटनी और अचार भी सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
लक्ष्य सेन के सामने जापानी चुनौती, कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल में वतानाबे से मुकाबला
लक्ष्य सेन के सामने जापानी चुनौती, कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल में वतानाबे से मुकाबला
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
'रामायण' की कमाई में दूसरे शनिवार को उछाल, 10 दिनों में दुनियाभर से ₹1,228 करोड़ जुटाए
'रामायण' की कमाई में दूसरे शनिवार को उछाल, 10 दिनों में दुनियाभर से ₹1,228 करोड़ जुटाए
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
astrology