न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Paneer Kofta: पनीर पसंद करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती है ये सब्जी, आप भी स्वाद बढ़ाने के लिए इस तरह बनाएं #Recipe

पनीर को पसंद करने वालों लोगों की खाने की लिस्ट में पनीर कोफ्ता हमेशा सबसे ऊपर रहता हैं। दरअसल इस सब्जी का स्वाद ही ऐसा है कि इसे पसंद करने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jan 2023 10:53:47

Paneer Kofta: पनीर पसंद करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती है ये सब्जी, आप भी स्वाद बढ़ाने के लिए इस तरह बनाएं #Recipe

पनीर को पसंद करने वालों लोगों की खाने की लिस्ट में पनीर कोफ्ता हमेशा सबसे ऊपर रहता हैं। दरअसल इस सब्जी का स्वाद ही ऐसा है कि इसे पसंद करने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी हैं। पनीर कोफ्ता के लिए तैयार की जाने वाली ग्रेवी में ड्राई फ्रूट्स और दही का खासतौर पर इस्तेमाल जो इस सब्जी के जायके को काफी बढ़ा देता है। पनीर से बनने वाले कोफ्ते भी लोगों को काफी भाते हैं। ऐसे में अगर आपने कभी घर पर पनीर कोफ्ते की सब्जी नहीं बनाई है तो हम आपके लिए इसे बनाने के बेहद ही आसान रेसिपी लेकर आए है। सबसे कमाल की बात यह है कि इस रेसिपी की मदद से आप सिर्फ 40 मिनट में 5 लोगों के लिए पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार कर सकते है तो बिना समय बर्बाद करे चलिए जानते है रेसिपी के बारे में...

paneer kofta recipe in hindi,paneer recipe in hindi,paneer kofta recipe,dinner recipe in hindi,recipe in hindi

बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ते के लिए

पनीर कद्दूकस - 1 कप
आलू उबले कद्दूकस - 2
मावा - 1/2 कप
मैदा - 50 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 चम्मच
सरसों तेल - 3 चम्मच
किशमिश - 2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

paneer kofta recipe in hindi,paneer recipe in hindi,paneer kofta recipe,dinner recipe in hindi,recipe in hindi

ग्रेवी के लिए

टमाटर प्यूरी - 1 कप
दही - 1/2 कप
दूध - 100 ग्राम
प्याज कटा - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 4 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
तेजपत्ता - 2
लौंग - 10
जीरा - 2 टी स्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरी इलायची - 6
बड़ी इलायची - 2
चीनी - 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल - 3 चम्मच

paneer kofta recipe in hindi,paneer recipe in hindi,paneer kofta recipe,dinner recipe in hindi,recipe in hindi

पनीर कोफ्ता बनाने की विधि

- स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस आलू, कद्दूकस पनीर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस तैयार मिश्रण में जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर मिश्रण अच्छे से गूंथ लें।
- मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक कि एक सख्त पेस्ट न बन जाए।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें पेस्ट से कोफ्ते बनाकर डालें और फ्राई करें। आपके कोफ्ते अब तैयार है। इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।

ग्रेवी तैयार करने का तरीका

- अब हम पनीर कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर गर्म करें।
- अब इस गर्म तेल में तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी सहित सभी सूखे साबुत मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर पकने दें।
- जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो इसमें दही और चीनी डालकर मिला दें।
- अब कड़ाही को ढंक दें और 15 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें। - इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें।
- 5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- लीजिए स्वदा से भरपूर पनीर कोफ्ते बनकर तैयार हो चुके हैं।
- इसे हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती