न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर कटलेट : बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखने के लिए है बढ़िया चोइस, बनाने में नहीं लगती देर #Recipe

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर कटलेट काफी पसंद किए जाते हैं। स्टार्टर के तौर पर भी इसे चाहने वालों की कमी नहीं है। कटलेट कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 4:54:30

पनीर कटलेट : बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखने के लिए है बढ़िया चोइस, बनाने में नहीं लगती देर #Recipe

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर कटलेट काफी पसंद किए जाते हैं। स्टार्टर के तौर पर भी इसे चाहने वालों की कमी नहीं है। कटलेट कई चीजों के होते हैं। आज हम आपको पनीर कटलेट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे सब्जियों के साथ या उनके बगैर भी बनाया जा सकता है। इसे बच्चे हों या बड़े सभी बहुत चाव से खाते हैं। चाहें तो बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी इसे रख सकते हैं। यह बनाना काफी आसान है और बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। आपने अगर अब तक घर पर कभी इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारे द्वारा बताई विधि को फॉलो करें, जिससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। जो भी इसे खाएगा वो अंगुलियां चाटता रह जाएगा। सुबह-सुबह खाने को इतनी स्वादिष्ट चीज मिल जाए तो फिर क्या कहना।

paneer cutlet,paneer cutlet breakfast,paneer cutlet snacks,paneer cutlet starter,paneer cutlet children,paneer cutlet ingredients,paneer cutlet  recipe,paneer cutlet tasty,paneer cutlet delicious,paneer cutlet morning

सामग्री (Ingredients)

पनीर क्रम्बल – 2 कप
आलू उबला – 1
प्याज कटा – 2 टेबल स्पून
गाजर कद्दूकस – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
अदरक का पेस्ट – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
ब्रेड का चूरा – 1 कप
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

मैदे के पेस्ट के लिए

कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
मैदा – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च कुटी – 1/4 टी स्पून

paneer cutlet,paneer cutlet breakfast,paneer cutlet snacks,paneer cutlet starter,paneer cutlet children,paneer cutlet ingredients,paneer cutlet  recipe,paneer cutlet tasty,paneer cutlet delicious,paneer cutlet morning

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें पनीर का चूरा डाल दें। इसके बाद उबला आलू लेकर उसका छिलका उतारें और उसे भी मैश कर बाउल में डाल दें।
- अब बारीक कटा प्याज, कद्दूकस गाजर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- जब ये मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर और डालकर अच्छे से मिलाते हुए एक नरम स्टफिंग तैयार करें।
- जरूरत के हिसाब से कॉर्न फ्लोर की मात्रा को बढ़ा या घटा भी सकते हैं। इसके बाद तैयार मिश्रण को अलग रख दें।
- अब एक अन्य बर्तन लें और उसमें 1/4 कप कॉर्न फ्लोर, मैदा, काली मिर्च, नमक और 1/4 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और घोल तैयार कर लें।
- अब हाथों को तेल लगाकर चिकना कर लें और फिर तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर उसके कटलेट तैयार कर लें।
- इसके बाद कटलेट को मैदे के घोल में डिप करें और फिर ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर से अच्छी तरह से लपेट कर उसे एक प्लेट में रख दें।
- इसी तरह एक-एक कर सारे पनीर कटलेट तैयार करते जाएं और प्लेट में रखते जाएं। ध्यान रखें कटलेट में ब्रेड चूरा अच्छी तरह से लपटा हो।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक उसमें तैयार पनीर कटलेट डालकर डीप फ्राई करें।
- कटलेट को तब तक फ्राई करें जब तक कि दोनों ओर से उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद कटलेट प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे कटलेट को डीप फ्राई कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह